विज्ञापन

FIFA World Cup 2026: लियोनेल मेस्सी हुए चोटिल, बीच मैच में छोड़ा ग्राउंड, अर्जेंटीना की बढ़ी टेंशन

फीफा वर्ल्ड कप की शुरुआत में अब अधिक दिन बचे नहीं हैं और उससे पहले अर्जेंटीना के स्टार लियोनल मेस्सी चोटिल हो गए हैं. इंटर मियामी की तरफ से खेलते हुए मैच के बीच में मैदान छोड़ दिया था.

FIFA World Cup 2026: लियोनेल मेस्सी हुए चोटिल, बीच मैच में छोड़ा ग्राउंड, अर्जेंटीना की बढ़ी टेंशन
FIFA World Cup 2026: Lionel Messi Injured left match in middle


लियोनेल मेस्सी के विश्व कप से पहले चोटिल होने की आशंका बन गई है क्योंकि अर्जेंटीना के इस स्टार फुटबॉलर ने इंटर मियामी की तरफ से खेलते हुए मैच के बीच में मैदान छोड़ दिया था. इस तरह से मेस्सी समय से पहले अवकाश पर चले गए और अब मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना को यह देखना होगा कि क्या उन्हें कोई चोट लगी है या नहीं. मेस्सी 73वें मिनट में मैदान से बाहर चले गए। लुई सुआरेज़ के तीन गोल की मदद से इंटर मियामी ने इस मैच में फिलाडेल्फिया यूनियन के खिलाफ 6-4 से जीत हासिल की.

बीच मैच में छोड़ा मैदान

मेस्सी की किसी भी समस्या के बारे में तत्काल कोई पता नहीं चल पाया है. इंटर मियामी के साथ अपने तीन साल के कार्यकाल के दौरान मेस्सी को कम से कम दो बार हैमस्ट्रिंग की समस्या से जूझना पड़ा है. मेस्सी ने मैदान छोड़ने से पहले कम से कम एक बार अपनी बायीं हैमस्ट्रिंग को छूआ था और फिर जब उन्हें सब्स्टीट्यूट किया जा सकता था तो वह इंटर मियामी के बेंच की ओर नहीं गए और सीधे लॉकर रूम की तरफ निकल गए. मेस्सी धीरे-धीरे चल रहे थे और उनके साथ टीम के मेडिकल स्टाफ का कोई भी सदस्य नहीं था.

मैच के दूसरे हाफ की शुरुआत में ही तेज बारिश शुरू हो गई, जिससे कुछ खिलाड़ी मैदान पर फिसलते हुए नजर आए. यह स्पष्ट नहीं था कि मेस्सी का मैदान से बाहर जाना एहतियाती कदम था या नहीं. ऐसा भी नहीं लगा कि बारिश के दौरान उन पर किसी तरह की चोट लगी हो. मेस्सी पहले भी कह चुके हैं कि वह पूरी तरह फिट होने पर ही विश्व कप में खेलेंगे. अर्जेंटीना ग्रुप चरण का अपना पहला मैच 16 जून को खेलेगा.

16 जून को अभियान शुरू करेगी अर्जेंटीना

मेस्सी पांच विश्व कप में हिस्सा ले चुके हैं और टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में दो बार गोल्डन बॉल पुरस्कार जीत चुके हैं. उन्होंने यह पुरस्कार पहली बार 2014 में और फिर 2022 में जीता था जब उन्होंने अर्जेंटीना को खिताब दिलाया था. यह पुरस्कार 1982 से ही दिया जा रहा है, लेकिन वह इसे दो बार जीतने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं. 

अर्जेंटीना विश्व कप के ग्रुप जे में है जिसमें उसका सामना 16 जून को कंसास सिटी में अल्जीरिया, 22 जून को अर्लिंग्टन, टेक्सास में ऑस्ट्रिया और 27 जून को अर्लिंग्टन में ही जॉर्डन के खिलाफ होगा. अर्जेंटीना अगर आगे बढ़ता है तो मेस्सी को मियामी गार्डंस में भी खेलने का मौका मिल सकता है लेकिन यह इस पर निर्भर करता है कि यह स्टार स्ट्राइकर विश्व कप में खेलते भी है या नहीं क्योंकि इसमें अभी कुछ संदेह लग रहा है.

यह भी पढ़ें: फ़ुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 पर भी पड़ गया अमेरिका-ईरान युद्ध का असर- ईरान ने FIFA से कर दी ख़ास मांग

यह भी पढ़ें: FIFA वर्ल्ड कप फ़ुटबॉल का सबसे महंगा टिकट 70 लाख रुपये का, न्यूयॉर्क में बैलेट से बंटेंगे टिकट

लेखक के बारे में
img
भाषा
Agency
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Club Internacional De Fútbol Miami, Football, Lionel Andres Messi Cuccittini
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com