दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal) ने दिल्ली सरकार द्वारा बजट पेश करने के दौरान ओलंपिक को लेकर भी बात की. केजरीवाल ने कहा कि उऩकी सरकार का सपना दिल्ली में ओलंपिक आयोजित कराने का है. दिल्ली सरकार द्वारा पेश किए गए बजट में दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा है कि इस बजट में विजन दिया गया है कि 2048 का ओलंपिक (2048 Olympics) दिल्ली में होना चाहिए. दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट में 2048 ओलंपिक को लेकर विजन तैयार किया गया है. 2048 के ओलंपिक के लिए दिल्ली अपनी दावेदारी पेश करेगी. हम इसके लिए जो भी बुनियादी ढांचा और अन्य आवश्यकताएं होगी वो उठाएंगे.
उन्होंने कहा कि कोरोना की कठिन परिस्थितियों के बावजूद भी दिल्ली के लोगों ने टैक्स दिया, जिसकी वजह से सरकार अच्छे से चल रही है. इसके लिए मैं दिल्ली की जनता का धन्यवाद करता हूं. दिल्ली का बजट 65,000 करोड़ से बढ़कर 69,000 करोड़ हो गया है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
नोवाक जोकोविच ने NDTV से कहा- वर्ल्ड नंबर 1 पर बने रहना, कुछ ऐसा है जिसका सपना देखा करता था..
बजट में कहा है कि हमने इसके लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी है ताकि भविष्य में दिल्ली को ओलंपिक मेजबानी करने का अवसर मिल सके. दिल्ली सरकार ने आजादी की 100वीं वर्षगांठ पर 2048 में 39वें ओलंपिक खेल की मेजबानी करने का लक्ष्य बनाया है.
बजट भाषण में आगे उन्होंने कहा कि, केंद्र शासित प्रदेशों के सरकारी अस्पतालों में दिल्ली के लोगों के लिए COVID-19 टीके मुफ्त उपलब्ध होंगे. सिसोदिया ने कहा, हमने बजट में 50 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं. दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र 16 मार्च तक जारी रहने वाला है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं