विज्ञापन

पिता के निधन से टूटे मेसी, रोनाल्डो के भावुक संदेश ने मचाई धूम, 65 लाख लाइक्स के साथ बना रिकॉर्ड

Messi-Ronaldo Viral: लियोनेल मेसी के पिता के निधन के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने सोशल मीडिया पर भावुक संदेश लिखा,रोनाल्डो का यह कमेंट वायरल हो गया और लाखों लाइक्स बटोर रहा है.

पिता के निधन से टूटे मेसी, रोनाल्डो के भावुक संदेश ने मचाई धूम, 65 लाख लाइक्स के साथ बना रिकॉर्ड
Cristiano Ronaldo Breaks Instagram Record With Emotional Reply

अर्जेंटीना और इंटर मियामी के स्टार लियोनेल मेसी के पिता जॉर्ज मेसी का 68 साल की उम्र में निधन हो गया है, जिसके बाद मेसी काफी इमोशनल हैं. मेसी ने सोशल मीडिया पर अपने पिता को लेकर एक पोस्ट किया है जिसपर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने कमेंट किया है. रोनाल्डो का यह कमेंट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मेसी की पोस्ट पर रोनाल्डो ने लिखा, "लियो, इस मुश्किल समय में आपको और आपके परिवार को ढेर सारा प्यार और हिम्मत." रोनाल्डो का यह दिल छू लेने वाला कमेंट वायरल है और अब तक इंस्टाग्राम पर सबसे ज़्यादा पसंद किया जाने वाला कमेंट बन गया है, जिसे 65 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

इंस्टा पर बना नया रिकॉर्ड

इस खबर को लिखते समय, मेसी के पोस्ट पर रोनाल्डो के जवाब को इंस्टाग्राम पर 6.4 मिलियन से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं, जबकि इसे पोस्ट किए हुए तीन दिन से भी कम समय हुआ है. इस वजह से यह इस पॉपुलर सोशल मीडिया ऐप पर अब तक का सबसे ज्यादा लाइक किया जाने वाला कमेंट बन गया है.

दिलचस्प बात यह है कि इससे पहले सबसे ज्यादा लाइक किए जाने वाले कमेंट का रिकॉर्ड भी रोनाल्डो के ही नाम था, जब उन्होंने फ्रांस के स्ट्राइकर किलियन एम्बाप्पे को रियल मैड्रिड में उनके ट्रांसफर पर बधाई दी थी.

पुर्तगाली स्टार ने 2024 में एम्बाप्पे को जवाब दिया था, "अब मेरी बारी है ..बर्नबेउ में आपको कमाल करते देखने के लिए उत्साहित हूं #HalaMadrid." उस कमेंट को 2025 के आखिर तक 6 मिलियन से ज्यादा लाइक्स मिले थे. 

ये भी पढ़ें- IND vs SL: गॉल में जडेजा का 'डबल धमाका' तय! इतिहास रचने से सिर्फ 2 विकेट हैं दूर

ये भी पढ़ें- गॉल में भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिजल्ट निकलेगा ही निकलेगा, जानें क्या है भरोसे की बड़ी वजह, गिल करेंगे जीत से आगाज?

ये भी पढ़ें- 'वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल' कप्तान शुभमन गिल ने सीरीज की शुरुआत से पहले दिया बड़ा बयान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Other Sports
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com