दो बार की ओलंपिक पदक विजेता शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु (PV Sindhu) और भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह (Manpreet Singh) को बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों (Birmingham Commonwealth Games) के उद्घाटन समारोह के लिए बुधवार को भारतीय दल का ध्वजवाहक बनाया गया. मनप्रीत का नाम दूसरे ध्वजवाहक (Indian Flag bearer) के रूप में जोड़ा गया क्योंकि आयोजकों ने सूचित किया कि प्रत्येक देश के लिए दो ध्वजवाहक उतारना अनिवार्य है जिसमें एक पुरुष और एक महिला होगी. मनप्रीत की अगुवाई में पिछले साल भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) में कांस्य पदक जीता था.
भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने विज्ञप्ति में कहा, “मनप्रीत को दूसरे ध्वजवाहक के रूप में शामिल करने का फैसला किया गया क्योंकि बर्मिंघम 2022 राष्ट्रमंडल खेलों की आयोजन समिति ने आईओए को सूचित किया कि उद्घाटन समारोह के लिए प्रत्येक देश का दो ध्वजवाहकों को नामित करना जरूरी है जिसमें एक महिला और एक पुरुष होगा.”
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Two-time Olympic medallist PV Sindhu to be India's flagbearer at Commonwealth Games 2022! ????????????#B2022 | @Pvsindhu1 | @WeAreTeamIndia pic.twitter.com/93cQ4NgTWk
— Olympic Khel (@OlympicKhel) July 27, 2022
ओलंपिक चैम्पियन नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) को ध्वजवाहक बनाने की उम्मीद थी लेकिन वर्ल्ड चैम्पियनशिप में लगी ‘ग्रोइन' चोट के कारण उन्हें राष्ट्रमंडल खेलों से हटने के लिए बाध्य होना पड़ा. चार साल पहले गोल्ड कोस्ट में स्वर्ण पदक जीतने वाले चोपड़ा ने वर्ल्ड चैम्पियनशिप (World Championship) में रजत पदक जीता था.
भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने फिर तीन महिला खिलाड़ियों की सूची में से सिंधु का चयन किया. इसमें दो अन्य खिलाड़ी टोक्यो ओलंपिक पदक विजेता - भारोत्तोलक मीराबाई चानू और मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन थीं. IOA ने फैसला करने से पहले इन दोनों के नाम पर भी विचार किया था.
सिंधु ने कहा, “इतने बड़े समारोह में दल की अगुवाई करना और तिरंगा थामने की जिम्मेदारी दिए जाना बहुत सम्मान की बात है. मैं बहुत खुश हूं और मैं दल के अपने सभी साथियों को खेलों के लिये शुभकामनाएं देती हूं. मुझे ध्वजवाहक चुनने के लिए मैं आईओए का भी धन्यवाद देना चाहूंगी.”
Men's hockey team captain Manpreet Singh to be the co-flag bearer of the Indian contingent at Commonwealth Games 2022! ????????????#B2022 | @TheHockeyIndia | @manpreetpawar07 | @WeAreTeamIndia pic.twitter.com/MaUglH6mwX
— Olympic Khel (@OlympicKhel) July 27, 2022
ध्वजवाहक चुनने के लिए IOA ने चार सदस्यीय समिति बनाई थी जिसमें महासचिव राजीव मेहता, कोषाध्यक्ष आनंदेश्वर पांडे और भारतीय टीम के मिशन प्रमुख राजेश भंडारी को भी शामिल किया गया था.
मुक्केबाज अमित पंघाल और टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंता शरत कमल भी तीन पुरुष दावेदारों की सूची में शामिल थे लेकिन समिति ने सम्मान के लिए मनप्रीत को चुना.
IOA के कार्यवाहक अध्यक्ष अनिल खन्ना ने कहा, “मनप्रीत सिंह ने पिछले साल टोक्यो ओलंपिक में भारतीय हॉकी के ओलंपिक पदक के 41 साल के सूखे को खत्म किया. वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले सबसे शानदार खिलाड़ियों में से एक हैं.”
उन्होंने कहा, “हमें उन्हें और सिंधु को दो ध्वजवाहक के रूप में नामित करने की खुशी है जो कल बर्मिंघम 2022 राष्ट्रमंडल खेलों के उद्घाटन समारोह में राष्ट्रों की परेड के दौरान भारतीय दल की अगुवाई करेंगे.”
* अपने ‘दोस्त' राहुल द्रविड़ के साथ मिलकर टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप जीताना चाहता है यह शख्स- Video
* जिसने खुद जीता IPL का खिताब, उसने विश्व क्रिकेट के लिए बताया भारतीय लीग को खतरनाक, जानिए पूरा मामला
सिंधु गोल्ड कोस्ट में 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में भी ध्वजवाहक थीं जबकि मनप्रीत टोक्यो ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में भारत के दो ध्वजवाहकों में से एक थे.
राष्ट्रमंडल खेलों के इस 2022 चरण में खेलों के इतिहास में महिला खिलाड़ियों का सबसे बड़ा दल हिस्सा ले रहा है. भारतीय दल प्रमुख भंडारी ने कहा कि गुरुवार को होने वाले उद्घाटन समारोह में देश के दल के अधिकतम 164 प्रतिभागी हिस्सा ले सकते हैं.
उन्होंने कहा, “164 में खिलाड़ी और टीम अधिकारी शामिल होंगे. अंतिम सूची आज शाम को तैयार हो जाएगी जो खिलाड़ियों की उपलब्धता पर निर्भर करेगी.”
भारत के कुल 215 खिलाड़ी राष्ट्रमंडल खेलों में भाग ले रहे हैं.
स्पोर्ट्स से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं