CWG 2022, Day 8 - India Full Schedule Today: बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों (Birmingham Commonwealth Games) के सातवें दिन के मुरली श्रीशंकर ने गुरुवार को एथलेटिक्स प्रतियोगिता की पुरुष लंबी कूद स्पर्धा में रजत पदक जीता. जबकि सुधीर ने पैरा पावर लिफ्टिंग स्पर्धा के पुरुष हैवीवेट फाइनल में रिकॉर्ड 134.5 अंक के साथ गोल्ड मेडल हासिल किया. भारतीय मुक्केबाज अमित पंघाल, जैस्मीन लैंबोरिया और सागर अहलावत ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई. भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने वेल्स को हराकर टॉप 4 स्टेज में प्रवेश किया. स्प्रिंटर हिमा दास ने भी महिलाओं की 200 मीटर दौड़ के सेमीफाइनल में जगह बनाई. शटलर पीवी सिंधु और किदांबी श्रीकांत भी जारी मेगा इवेंट के प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए.
भारतीय दल (India at CWG 2022) खेलों के 8वें दिन इसी तरह शानदार प्रदर्शन कर मेडल भारत के खाते में डालने की उम्मीद करेगा. बर्मिंघम में आज का दिन का काफी रोमांचक होने जा रहा है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कॉमनवेल्थ गेम्स के 8वें दिन भारतीय दल का शेड्यूल
लॉन बाउल्स (1 PM) - महिला जोड़ी क्वार्टर फाइनल, भारत बनाम इंग्लैंड
टेबल टेनिस (2 PM) - मिक्स्ड डबल्स राउंड ऑफ 16 (साथियान ज्ञानसेकरन/मनिका बत्रा), मिक्स्ड डबल्स राउंड ऑफ 16 (अचंता शरथ कमल/अकुला श्रीजा, 2 PM), महिला एकल राउंड ऑफ 16 (श्रीजा अकुला, 3:15 PM), महिला एकल राउंड ऑफ 16 (रीथ टेनिसन, 3:15 PM)
एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स (3:06 PM) - महिला 100 मीटर बाधा दौड़ राउंड 1 - हीट 2: ज्योति याराजी, महिला लंबी कूद क्वालीफाइंग राउंड - ग्रुप ए: एंसी एडपिली (4:10 PM), महिला 200 मीटर सेमीफाइनल 2, हिमा दास (12:53 AM), पुरुषों की 4x400 मीटर रिले राउंड 1, (4:19 PM)
बैडमिंटन (3:30 PM) - 16 का महिला युगल राउंड (जॉली ट्रीसा / पुलेला गायत्री गोपीचंद), पुरुष युगल राउंड ऑफ 16 (सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी / चिराग शेट्टी), महिला एकल राउंड ऑफ 16 (पीवी सिंधु), महिला एकल राउंड 16 में से (आकर्षी कश्यप), पुरुष एकल राउंड ऑफ 16 (किदांबी श्रीकांत)
कुश्ती (3:30 PM) - पुरुषों की फ्रीस्टाइल 125 किग्रा (मोहित ग्रेवाल), पुरुषों की फ्रीस्टाइल 65 किग्रा (बजरंग पुनिया), पुरुषों की फ्रीस्टाइल 86 किग्रा (दीपक पुनिया), महिला फ्रीस्टाइल 57 किग्रा (अंशु मलिक), महिला फ्रीस्टाइल 68 किग्रा (दिव्या काकरान), महिला फ्रीस्टाइल 62 किग्रा (साक्षी मलिक)
स्क्वाश (5:15 PM) -- पुरुष युगल राउंड ऑफ 16 (वेलवन सेंथिलकुमार/अभय सिंह), मिक्स्ड डबल्स क्वार्टर फाइनल (दीपिका पल्लीकल/सौरव घोषाल, दोपहर 12 बजे)
हॉकी (10:30 PM) -- महिला सेमीफाइनल, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
* CWG 2022: सुधीर ने रचा इतिहास, पुरुष हैवीवेट पैरा पावरलिफ्टिंग में जीता गोल्ड मेडल
* CWG 2022: मुरली श्रीशंकर ने रचा इतिहास, पुरुष लंबी कूद में जीता रजत पदक
स्पोर्ट्स से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं