Rohan Bopanna-Matthew Ebden Won Men's Doubles Final: भारत के स्टार टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना ने अपने ऑस्ट्रेलियन साथी मैथ्यू एबडेन के साथ मिलकर ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024 के मेंस डबल्स का खिताब जीत लिया है. रोहन बोपन्ना-मैथ्यू एबडेन की जोड़ी ने इटली के सिमोन बोलेली और एंड्रिया वावसोरी की जोड़ी को 7-6, 7-5 से हराकर खिताब अपने नाम किया है. बोपन्ना 43 साल की उम्र में पुरुष टेनिस में ग्रैंडस्लैम चैम्पियन बनने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी बन गये. उन्होंने जीन जूलियन रोजर का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने 2022 में मार्सेलो अरेवोला के साथ मिलकर फ्रेंच ओपन पुरुष युगल ट्राफी जीती थी. बोपन्ना ने अपने करियर के अंतिम पड़ाव में पहली बार मेंस डबल्स का खिताब जीता है.
रोहन बोपन्ना हाल ही में पुरुष युगल की रैंकिंग में नंबर-एक पायदान पर पहुंचे हैं. गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर उन्हें प्रतिष्ठित पद्म श्री पुरस्कार के लिए भी चुना गया. रोहन बोपन्ना 43 साल और 329 दिन की आयु में चैंपियन बने हैं. वहीं यह एबडेन का दूसरा पुरुष युगल खिताब है. उन्होंने इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई मैक्स परसेल के साथ 2022 में विंबलडन जीता था. रोहन बोपन्ना ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने की उपलब्धि हासिल करने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी बन गये. इससे पहले लिएंडर पेस और महेश भूपति ही भारत के लिए पुरुष टेनिस में मेजर खिताब जीत पाये हैं जबकि सानिया मिर्जा ने महिला टेनिस में यह उपलब्धि हासिल की है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
MISSION ACCOMPLISHED 🏆@mattebden and @rohanbopanna win their first Grand Slam title as a team!#AusOpen pic.twitter.com/nsioO6qF3S
— #AusOpen (@AustralianOpen) January 27, 2024
रोहन बोपन्ना 2013 में और फिर 2023 में यूएस ओपन के फाइनल में पहुंचे थे, लेकिन फाइनल में हार गए थे. रोहन बोपन्ना के नाम सिर्फ एक ग्रैंड स्लैम खिताब है जो उन्होंने 2017 में फ़्रेंच ओपन में मिश्रित युगल में कनाडा की गैब्रिएला डाब्रोव्स्की के साथ जीता था.
रॉड लीवर अरीना में यह इतना कड़ा मुकाबला था कि इसमें बस एक बार सर्विस ब्रेक हुई जब वावासोरी ने दूसरे सेट के 11वें गेम में अपनी सर्विस गिराई. इसमें ज्यादा ब्रेक प्वाइंट भी नहीं थे. दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी को मुकाबले के शुरू में लगातार गेम में ब्रेक प्वाइंट मिले. लेकिन इटली के खिलाड़ियों ने दोनों को बचा लिया. दूसरे गेम में बोलेली की सर्विस पर वावासोरी ने 30-30 पर वॉली लगायी लेकिन बोपन्ना ने लंबा रिटर्न लगा दिया.
चौथे गेम में इटली के खिलाड़ी फिर एक ब्रेक प्वाइंट से पिछड़ गये जब 30-30 पर बोपन्ना का रिटर्न शॉट 'नेट कोर्ड' से उछलकर नीचे गिर गया जिससे दूसरी वरीय जोड़ी को किस्मत के सहारे अंक मिल गया. लेकिन वावासोरी ने अच्छी सर्विस से इस प्वाइंट को भी बचा लिया.
बोलेली 4-5 पर सर्विस करते हुए '30-ऑल' पर दबाव में दिख रहे थे. लेकिन उन्होंने ताकतवर क्रॉस कोर्ट फोरहैंड शॉट मारा जो बोपन्ना की पहुंच से दूर निकल गया और फिर स्कोर 5-5 से बराबर हो गया. 11वें गेम में इबडेन पर दबाव बन गया जिसमें उन्हें ब्रेकप्वाइंट का सामना करना पड़ा लेकिन ड्यूस प्वाइंट खेलने के बाद आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने ऐस लगाकर यह गेम खत्म किया. फिर टाई ब्रेकर में बोलेली की सर्विस दो बार टूटी और बोपन्ना-इबडेन की जोड़ी ने अपनी सर्विस पर एक भी अंक गंवाये बिना 5-0 से बढ़त बना ली.
वावासोरी छह सेट प्वाइंट पर अपनी सर्विस गंवा बैठे. उन्होंने पहली को अंक में बदला लेकिन इबडेन ने लाइन के नीचे फोरहैंड शॉट से जीत हासिल की. बोपन्ना सोमवार को जारी होने वाली एटीपी रैंकिंग में नंबर एक खिलाड़ी बन जायेंगे.
यह भी पढ़ें: Australian Open 2024: खिताब जीतने पर आर्यना सबालेंका पर हुई पैसों की बरसात, प्राइज मनी जानकर उड़ जाएंगे होश
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं