विज्ञापन
This Article is From Jun 09, 2020

महाराष्ट्र में COVID-19 देखभाल केंद्र से दो संक्रमित कैदी फरार

कोरोना संक्रमित दो कैदी महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एक COVID-19 देखभाल केंद्र से फरार हो गए. जेल के एक अधिकारी ने सोमवार को इस बारे में जानकारी दी.

महाराष्ट्र में COVID-19 देखभाल केंद्र से दो संक्रमित कैदी फरार
दो कैदी महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एक COVID-19 देखभाल केंद्र से फरार हो गए.
  • कोरोना संक्रमित थे फरार हुए कैदी
  • औरंगाबाद में एक COVID-19 देखभाल केंद्र से फरार हुए
  • जेल के एक अधिकारी ने सोमवार को इस बारे में बताया
औरंगाबाद:

कोरोना संक्रमित दो कैदी महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एक COVID-19 देखभाल केंद्र से फरार हो गए. जेल के एक अधिकारी ने सोमवार को इस बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि रविवार रात खिड़की के ग्रिल को मोड़कर उन्होंने बाहर निकलने का रास्ता बनाया और चादर को रस्सी की तरह इस्तेमाल कर वहां से बाहर निकल गए. उन्होंने बताया कि जेल के एक कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया और बेगमपुरा थाने में एक मामला दर्ज किया गया है. जेल के एक अधिकारी ने बताया, ‘कैदियों की तलाश के लिए टीमें भेजी गई है.' 

कुछ दिन पहले हरसुल जेल के 29 विचाराधीन कैदी COVID-19 से संक्रमित पाए गए थे. बाद में उन्हें उपचार के लिए COVID-19 देखभाल केंद्र भेज दिया गया था. अधिकारी ने बताया कि उनमें दो कैदी सैयद सैफ और अकरम खान रविवार रात पौने ग्यारह बजे COVID-19 देखभाल केंद्र से भाग गए. दोनों कैदी औरंगाबाद के रहने वाले हैं. उन्होंने बताया कि सैफ पर धोखाधड़ी का इल्जाम है जबकि अकरम खान को हत्या और आपराधिक साजिश के मामले में गिरफ्तार किया गया था.

कोरोना वायरस से 29 कैदियों के संक्रमित पाए जाने के बाद किलेआर्क क्षेत्र में COVID-19 देखभाल केंद्र के 15 कमरों में कैदियों का उपचार चल रहा था. उन्होंने बताया कि दोनों कैदियों ने खिड़की के ग्रिल को मोड़ दिया और चादर को रस्सी की तरह इस्तेमाल कर निकल भागे. सुरक्षाकर्मियों ने पास के इलाके में उनका पीछा किया लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर वे भाग निकले. उन्होंने बताया कि इस मामले में जांच की जा रही है और जेल के एक कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया है.

VIDEO: भारत में तेजी से बढ़ता कोरोना, संक्रमितों की संख्या 2.56 लाख पार

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
भाषा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra Coronavirus Update, Two Infected Prisoners Escape From COVID-19 Care Center, Maharashtra Police, Coronavirus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com