प्रतीकात्मक चित्र
जयपुूर:
राजस्थान में हनुमानगढ़ के जंक्शन थाना इलाके में एक मकान में एक व्यक्ति का शव लटका हुआ मिला, जबकि उसकी पत्नी और दो बच्चे बेहोशी की हालत में मिले, जिनमें से महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया.
पुलिस सूत्रों ने बताया कि पड़ोसियों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को दर्शन सिंह (40) का शव पंखे से लटका हुआ मिला, जबकि उसकी पत्नी सुनीता (35) और दो बच्चे अचेत मिले, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया. सुनीता ने अस्पताल में दम तोड़ दिया तथा बच्चों का उपचार जारी है.
पुलिस के अनुसार पूछताछ में सामने आया कि दर्शन सिंह ने पत्नी और बच्चों को रात को जहरीला पदार्थ खिला दिया था और फिर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मामले की जांच जारी है.
(इनपुट भाषा से भी)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Man Commits Suicide, Poisoned Kids, Poisoned Wife, Rajasthan, Hangs Himself