दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना (Rakesh Asthana) ने डीसीपी द्वारका (DCP Dwarka) शंकर चौधरी पुलिस हेडक्वार्टर अटैच कर दिया है. शुक्रवार रात को डायल 100 एक महिला (Women) के पति ने शिकायत की थी डीसीपी द्वारा ने गिलास मारकर उनकी पत्नी का सिर फोड़ दिया है. शनिवार को 2011 बैच के आईपीएस अफसर शंकर चौधरी को आनन फानन में डीसीपी द्वारका के पद से हटा दिया गया. उन्हें दिल्ली पुलिस मुख्यालय में रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है. इन दिनों चौधरी एक विवाद को लेकर वो चर्चा में हैं.
ये भी पढ़ें : महाराष्ट्र में थम नहीं रहा कोरोना, लगातार तीसरे दिन 1 हजार से ज्यादा कोविड केस
महिला का सिर फोड़ने का लगा था आरोप
शुक्रवार रात ग्रेटर कैलाश में uncultured cafe में एक विवाद हुआ था. जिसमें एक महिला के पति ने मैक्स अस्पताल से रात 2:37 बजे एक पीसीआर कॉल की. कॉल करने शख्स ने बताया कि डीसीपी द्वारका शंकर चौधरी ने ग्लास मारकर मेरी पत्नी का सिर फोड़ दिया है. इस कॉल डीडी की एंट्री सुबह 3:05 बजे दर्ज की गई. इसके बाद ग्रेटर कैलाश थाने से एक इंस्पेक्टर uncultured cafe पहुंचे और मामले की जांच शुरू की. मामले की जानाकरी आला अधिकारियों को भी दी गई. सुबह बार में जांच करने के लिए दक्षिणी दिल्ली पुलिस के आला अधिकारी भी आये. वहीं जब मीडिया के लोग जब पीड़ित महिला के घर पहुंचे तो उसके घरवालों ने मीडिया से बात करने से मना कर दिया.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
ये भी पढ़ें : हापुड़ की केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, स्टीम ब्वॉयलर फटने से कम से कम 9 लोगों की मौत
पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने लिया एक्शन
पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने भी कहा कि डीसीपी द्वारका के खिलाफ कोई जांच नहीं की जा रही है, लेकिन थोड़ी ही देर में पुलिस मुख्यालय का बयान आया कि उन्हें दिल्ली पुलिस के एक अफसर के सबंध में पीसीआर कॉल मिली थी, जहां एक महिला कैफे में एक बर्थडे पार्टी में थी. इसी बीच कोई ग्लास से खेल रहा था और वो ग्लास महिला को लग गया. इससे महिला का पति उस शख्स पर नाराज हो गया. इसमें गलतफहमी में डीसीपी का नाम उछला गया, हालांकि बाद में ये मामला खत्म हो गया. यह उस महिला का पारवारिक मामला था. इसके थोड़ी ही देर बाद उस पीड़ित महिला ने एक वीडियो शूट कर बयान जारी किया कि गलती से डीसीपी के खिलाफ पीसीआर कॉल कर दी थी, वो ग्लास ऐसे ही लग गया था.
ये भी पढ़ें :'आपराधिक मानहानि का सामना करने के लिए तैयार रहिए', सिसोदिया के आरोप पर बोले हिमंत बिस्वा सरमा
महिला ने वीडियो बयान रिकॉर्ड किया
इसके तुरंत बाद पुलिस मुख्यालय की तरफ से कहा गया कि पीड़ित महिला का वीडियो न तो उसकी मर्जी के बिना चलाये और न ही इसे फारवर्ड करें. अब सबसे बड़ा सवाल है कि कैफे की सीसीटीवी फुटेज में क्या रिकॉर्ड हुआ है.
Video : स्वाति मालीवाल ने कहा- सस्ती लोकप्रियता के लिए बनाया गया विज्ञापन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं