- मिजोरम, मेघालय, मणिपुर और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों में आया भूकंप
- अपराह्न करीब सवा चार बजे भूकंप आया जिसकी तीव्रता 5.1 थी.
- एजल के समीप एक स्थान पर 35 किलोमीटर की गहराई पर था भूकंप का अधिकेंद्र
मिजोरम, मेघालय, मणिपुर और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों में रविवार को मध्यम तीव्रता का भूकंप आया. यहां क्षेत्रीय भूगर्भ विज्ञान केंद्र के एक अधिकारी ने बताया कि अपराह्न करीब सवा चार बजे भूकंप आया जिसकी तीव्रता 5.1 थी. उसका अधिकेंद्र पड़ोसी राज्य मिजोरम में एजल के समीप एक स्थान पर 35 किलोमीटर की गहराई पर था. अधिकारी के अनुसार मेघालय की राजधानी शिलांग में भूकंप के झटके महसूस किए गए. वैसे इनमें से किसी भी राज्य से जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है. मेघालय पुलिस ने कहा है कि जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है. मणिपुर के पुलिस महानिदेशक नियंत्रण कक्ष ने कहा कि राज्य में जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है.
इससे पहले जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को एक ही दिन में दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. नेशनल सेंटर ऑफ सीस्मोलॉजी ने बताया कि मंगलवार की दोपहर को 2 बजकर 10 मिनट पर भूकंप के झटके दर्ज किए गए थे. भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.9 दर्ज की गई थी. इसका केंद्र भद्रवाह में था. इसके पहले सुबह में भी राज्य में भूंकप के झटके महसूस किए गए थे.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
राज्य में मध्यम तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप की तीव्रता 5.8 मापी गई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इससे फिलहाल किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है. अधिकारियों के अनुसार भूकंप सुबह सात बजे आया और इसका केंद्र तजिकिस्तान था. श्रीनगर, किश्तवाड़ और डोडा जिलों सहित कश्मीर घाटी के अधिकतर हिस्सों में तेज झटके महसूस किए गए. इसके अलावा जम्मू में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए.
VIDEO: गुजरात के राजकोट में महसूस किए गए भूकंप के झटके
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं