विज्ञापन
This Article is From Nov 13, 2018

पटाखा छोड़ इस परिवार ने गोलियां दाग मनाई दीवाली, महिलाएं और बच्चों ने भी की फायरिंग, देखें- VIDEO

नोएडा का एक वीडियो वायरल हुआ है. यह वीडियो दीवाली के आसपास का बताया जा रहा है. वीडियो में एक शख़्स अपने परिवार के सदस्यों से बारी-बारी से फायरिंग करवा रहा है.

पटाखा छोड़ इस परिवार ने गोलियां दाग मनाई दीवाली, महिलाएं और बच्चों ने भी की फायरिंग, देखें- VIDEO
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि बच्चे और महिलाएं भी फायरिंग कर रही हैं.
नोएडा: दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण को देखते हुए पटाखों पर सख़्ती की गई. इसके बावजूद स्थिति में कोई खास सुधार नहीं हुआ. पटाखों से निकले जहरीले धुएं की वजह से सांस लेना मुश्किल हो गया. इस बीच अब दिल्ली से सटे नोएडा का एक वीडियो वायरल हुआ है. यह वीडियो दीवाली के आसपास का बताया जा रहा है. वीडियो में एक शख़्स अपने परिवार के सदस्यों से बारी-बारी से फायरिंग करवा रहा है. यहां तक कि महिलाएं और बच्चे भी ताबड़तोड़ फायरिंग करते नजर आ रहे हैं. 
 
वायरल वीडियो नोएडा के हरौला गांव का बताया जा रहा है. वीडियो शॉल ओढ़कर बैठे शख्स का नाम मनोज जैन है. जानकारी के मुताबिक इसका हरौला में दोना और पत्तल का कारोबार है. मनोज जैन चारपाई पर बैठा है और वह बारी-बारी से लोगों को असलहे पकड़ा रहा है. इसके बाद लोग फायरिंग कर रहे हैं. वायरल वीडियो में मनोज खुद फायरिंग करता नजर आ रहा है. जिस तरीके से वह खुद फायरिंग कर रहा है और करवा रहा है, उससे लगता है कि उसे प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन की कोई परवाह नहीं है.

वायरल वीडियो देखने पर ऐसा लग रहा है कि घर का कोई सदस्य वीडियो बना रहा है. बाद में यह वायरल हो गया. वीडियो में मनोज के पास और भी हथियार रखे दिखाई दे रहे हैं. फिलहाल इस मामले में पुलिस का कहना है कि वह जांच में जुट गई है. तमाम बिंदुओं से पड़ताल की जा रही है और आरोपी पर सख्त कार्रवाई होगी. 

VIDEO: लूट में नाकाम होने के बाद गुरुग्राम के एक मिठाई की दुकान में फायरिंग, CCTV में कैद हुई वारदात
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Diwali, Noida, Pistol, Pistol Firings In Celebration, Firing
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com