विज्ञापन
This Article is From Jun 24, 2020

नोएडा में कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, छह लोग घायल

पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) हरीश चंदर ने बताया कि थाना सूरजपुर क्षेत्र के मुबारकपुर गांव में रहने वाले नेत्रपाल जाटव तथा राजकमल शर्मा के परिवार के बीच मंगलवार देर रात को कूड़ा डालने को लेकर विवाद हो गया.

नोएडा में कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, छह लोग घायल
प्रतीकात्मक.
  • थाना सूरजपुर क्षेत्र के गांव मुबारकपुर में मंगलवार देर रात हुआ झगड़ा
  • कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया
  • इस घटना में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.
नोएडा:

थाना सूरजपुर क्षेत्र के गांव मुबारकपुर में मंगलवार देर रात को कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया. इस घटना में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) हरीश चंदर ने बताया कि थाना सूरजपुर क्षेत्र के मुबारकपुर गांव में रहने वाले नेत्रपाल जाटव तथा राजकमल शर्मा के परिवार के बीच मंगलवार देर रात को कूड़ा डालने को लेकर विवाद हो गया. दोनों तरफ से लाठी, डंडे व धारदार हथियार से एक-दूसरे पर हमला हुआ.

उन्होंने बताया कि इस घटना में छह लोग घायल हो गए हैं. घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है. डीसीपी ने बताया कि नेत्रपाल के पक्ष के लोग कस्बे में सब्जी आदि की दुकान लगाता है. यह लोग दुकान का कूड़ा रास्ते में डाल देते हैं.

उन्होंने कहा कि इस बात को लेकर दूसरे पक्ष से इनका देर रात को विवाद हुआ था. उन्होंने बताया कि यह अफवाह फैल गई थी कि अंबेडकर भवन को लेकर देर रात को झगड़ा हुआ है. यह झगड़ा अंबेडकर भवन को लेकर नहीं हुआ था, बल्कि कूड़ा डालने को लेकर हुआ है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Noida Police, Crime In Noida, Noida News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com