सांकेतिक तस्वीर
नोएडा:
नोएडा एक निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने एक जटिल ऑपरेशन कर 10 साल के एक लड़के की रीढ़ से सफलतापूर्वक एक फुट लंबा ट्यूमर निकाला है।
अस्पताल के एक प्रवक्ता ने आज बताया कि खोड़ा निवासी रोहन की रीढ़ में ट्यूमर हो गया था, जिससे वह चलने फिरने में असमर्थ था।
कैलाश अस्पताल के प्रवक्ता वीबी जोशी ने बताया कि एम्स सहित कुछ अन्य अस्पतालों के डॉक्टरों से परामर्श करने के बाद बच्चे के माता-पिता यहां आए, जहां 25 नवंबर को उसका सफल ऑपरेशन किया गया। उन्होंने बताया कि बच्चे को 31 दिसंबर 2015 को छुट्टी दे दी गई।
प्रवक्ता ने कहा कि बुधवार को मरीज को ओपीडी में डॉ. वरुण भार्गव ने देखा और उसे सामान्य पाया।

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
नोएडा, अस्पताल, डॉक्टर, ऑपरेशन, रीढ़, ट्यूमर, Doctors, Tumour, Spine