प्रतीकात्मक फोटो
ठाणे:
ठाणे जिले में एक युवक ने 14 वर्षीय एक आदिवासी लड़की का एक विवाह समारोह में कथित बलात्कार किया। लड़की भी इस विवाह समारोह में शामिल होने आई थी। पुलिस ने आज बताया कि मोहिली गांव की लड़की 18 अप्रैल को निकटवर्ती गांव सोनटक्के में विवाह समारोह में शामिल होने गई थी।
लड़की को कमरे से जबरन उठाकर ले गया
उप-निरीक्षक शीतल बामने ने कहा कि विवाह समारोह के बाद वह विवाह आयोजन स्थल पर एक कमरे में सो रही थी। आरोपी लड़की को कमरे से जबरन उठाकर एक सुनसान जगह ले गया जहां उसने उसका कथित बलात्कार किया। आरोपी की पहचान इर्ंट भट्ठे में काम करने वाले मयूर माकने (19) के रूप में हुई है।
पीड़िता को कथित रूप में धमकाया भी
उन्होंने बताया कि आरोपी को जानने वाले दो अन्य लोगों हरीश बॉम्बे और उदय बॉम्बे ने बाद में पीड़िता को कथित रूप से धमकाया कि यदि उसने इस बारे में किसी को कुछ बताया तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। हरीश और उदय भाई हैं और वे भी विवाह में शामिल हुए थे।
फिलहाल आरोपी फरार हैं
पीड़िता ने डर के कारण पुलिस को इस घटना की तत्काल सूचना नहीं दी लेकिन बाद में उसने हिम्मत जुटाकर आज सुबह शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता और तीनों आरोपी मोहिली गांव के बॉम्बे पाडा के ही रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और पोक्सो की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। तीनों आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाश अभियान जारी है।
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
ठाणे, आदिवासी नाबालिग से रेप, महाराष्ट्र, Thane, Maharashtra, Rape With Minor