राहुल गांधी (फाइल फोटो)
मुंबई:
भारी अन्तर्कलह से जूझ रही मुंबई कांग्रेस को उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कुछ कड़े बोल सुनाए हैं। राहुल मुंबई के दो दिवसीय दौरे के लिए शुक्रवार को शहर में पहुंचे। इस दौरान वे दो कार्यक्रमों में मंच से नेताओं को सख्त हिदायत देते हुए सुने गए।
मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष संजय निरुपम के संपादक रहते पार्टी के मुखपत्र कांग्रेस दर्शन में सोनिया गांधी पर आपत्तिजनक लेख छापे गए। इसको लेकर पार्टी के इतिहास में पहली बार मौजूदा अध्यक्ष निरुपम को पार्टी से कारण बताओ नोटिस जारी हुआ है। यही क्या कम था कि राहुल गांधी के दौरे को लेकर दो मौजूदा विधायक नसीम खान और असलम शेख के बीच पार्टी दफ्तर में ही हाथापाई होने की बात सामने आई।
कांग्रेस एक कॉम्पलिकेटेड पार्टी
इन हालिया विवादों के दौर में मुंबई पहुंचे राहुल गांधी ने दो टूक कह दिया कि कांग्रेस एक कॉम्पलिकेटेड पार्टी है, यहां खेमेबाजी है। लेकिन फिर भी एक-दूसरे के साथ प्यार से पेश आना होगा। उनका काम आपस में प्यार बढ़ाना है। लेकिन अगर कहीं गुस्सा बढ़ता है तो वे डिसीप्लिन भी लाएंगे। राहुल गांधी ने पार्टी के दिवंगत नेता और पूर्व पेट्रोलियम मंत्री मुरली देवरा के नाम पर मुंबई कांग्रेस मुख्यालय में एक सभागृह के उद्घाटन के बाद उक्त बात कही।
नेताओं के मनमुटाव भाषणों में झलके
इस बीच अंदरूनी राजनीति में उलझी मुंबई कांग्रेस को लेकर राहुल गांधी की उपस्थिति में ही कांग्रेसी नेताओं की नाराजगी बयानों में छलक पड़ी। नेताओं ने स्वर्गीय मुरली देवरा को केंद्र में रखकर अपनी बात रखी। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव गुरुदास कामत ने अपने भाषण में कहा कि केंद्रीय नेतृत्व को उनके बारे में गुमराह किया जाता है लेकिन मुरली भाई कहते थे कि कामत कभी पार्टी के खिलाफ नहीं जाएगा। अपने भाषण में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने निरुपम पर तंज कसते हुए कहा कि, मुंबई कांग्रेस का अध्यक्ष पद हॉट सीट है। निरुपम जी याद रखिए ऐसी सीट पर 22 साल रहे थे मुरली देवरा। जवाब में संजय निरुपम अपने भाषण में यह कहते सुने गए कि वे कांग्रेस की सेवा करना चाहते हैं।
दरअसल, राहुल गांधी के दो दिवसीय दौरे के बहाने खेमेबाजी में बंटी मुंबई कांग्रेस को BMC चुनाव के लिए तैयार किया जा रहा है। लेकिन, इस दौरे का पहला दिन नेताओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाने में ही गुजर गया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
मुंबई, मुंबई कांग्रेस, राहुल गांधी, पार्टी में अंतर्कलह, सख्त हिदायत, संजय निरुपम, Mumbai, Mumbai Congress, Rahul Gandhi, Sanjay Nirupam