आरपीएफ के जवान ने दिलेरी दिखाते हुए शख्स को मौत के मुंह से वापस खींच लिया.
- मुंबई के पनवेल रेलवे स्टेशन की घटना
- चलती ट्रेन में चढ़ रहा था शख्स, आया चपेट में
- आरपीएफ जवान की दिलेरी से बची जान
मुंबई:
मुंबई में एक शख्स चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहा था और उसकी जान जाते-जाते बची. आरपीएफ के जवान ने दिलेरी दिखाते हुए उसे मौत के मुंह से वापस खींच लिया. यह घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई और अब घटना का वीडियो वायरल हो रहा है. लोग आरपीएफ के जवान को शाबाशी दे रहे हैं. बताया जा रहा है कि मामला 14 जुलाई यानी शनिवार का है. पनवेल रेलवे स्टेशन पर रवी बालु नाम का एक शख्स चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करने लगा. ट्रेन ठीक-ठाक रफ्तार में थी. चलती ट्रेन पकड़ने की कोशिश में वह चपेट में आ गया और प्लेटफॉर्म पर घिसटने लगा.
चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में शख्स घिसटने लगा.
इससे पहले कि वह ट्रेन के नीचे आ जाता, प्लेटफॉर्म पर खड़े आरपीएफ जवान विनोद शिंदे मदद के लिए दौड़ पड़े. उन्होंने अपनी जान की परवाह किये बगैर शख्स को मौत के मुंह से बाहर खींच लिया. शख्स को बचाने के चक्कर में आरपीएफ जवान विनोद शिंदे खुद भी गिर पड़े. उन्हें भी हल्की-फुल्की चोटें आई हैं. आरपीएफ जवान की दिलेरी का पूरा वाकया स्टेशन पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गया. अब हर तरफ लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं और उनकी हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं. आपको बता दें कि बीते मई में भी मुंबई में ऐसी ही एक और घटना सामने आई थी. मुंबई के महालक्ष्मी रेलवे स्टेशन में चलती ट्रेन से एक बच्ची फिसल गई. जिसके बाद महाराष्ट्र सिक्यूरिटी फोर्स के जवान ने दिलेरी दिखाते हुए बच्ची की जान बचाई थी.
यह भी पढ़ें : VIDEO: चलती ट्रेन में फिसला बच्ची का पैर, जवान ने कुछ इस तरह बचाई जान
Free Press Journal के मुताबिक, लड़की ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रही थी. ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच काफी स्पेस था. वहीं पर बच्ची का पैर फिसला और नीचे गिर गई थी. कुछ सेकंड फिसलने के बाद वो ट्रेन के नीचे की तरफ आने लगी. उसी वक्त जवान आया और उसे बचा लिया. अगर जरा सी भी देर होती तो बड़ा हादसा हो सकता था. CCTV फुटेज काफी वायरल हो रहा है. ट्विटर पर रेल मंत्री पियूष गोयल ने वीडियो शेयर करते हुए जवान की तारीफ की. उन्होंने कहा- इस साहसिक कार्य को देखकर काफी अच्छा लगा. हमें महाराष्ट्र सेक्यूरिटी फोर्स पर गर्व है.

#WATCH: Railway Police personnel & passengers save a man's life while he was trying to board a train at Mumbai's Panvel railway station. (CCTV footage) (14.07.18) pic.twitter.com/13DNtlJfaK
— ANI (@ANI) July 16, 2018
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Mumbai News, Train Accident