विज्ञापन
This Article is From Nov 30, 2025

मुंबई पुलिस ने मीरा रोड से अगवा शेयर ब्रोकर को किया सकुशल बरामद, 5 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार पीड़ित शेयर बाजार से जुड़ा हुआ है और परिवार के साथ मीरा रोड में रहता है. घटना वाली रात वह बांद्रा के ‘जनता बार’ गया था. वहीं से चार से पांच लोगों ने उसे जबरन एक कार में बैठाकर अपहरण कर लिया.

मुंबई पुलिस ने मीरा रोड से अगवा शेयर ब्रोकर को किया सकुशल बरामद, 5 आरोपी गिरफ्तार
  • मुंबई के खार पुलिस ने मीरा रोड के एक शेयर ब्रोकर के अपहरण में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है
  • आरोपियों ने पीड़ित को बांद्रा के जनता बार से जबरन कार में बैठाकर विलेपार्ले के एक घर में ले जाकर पिटाई की
  • अपहरण के दौरान आरोपियों ने पीड़ित से नकद, कीमती iPhone और घड़ी भी लूट लिए थे
मुंबई:

मुंबई के खार में पुलिस ने बांद्रा के एक बार से मीरा रोड के एक शेयर ब्रोकर का अपहरण कर 10 लाख रुपये की फिरौती मांगने वाले पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई पीड़ित की पत्नी की शिकायत के आधार पर की गई, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित ऑपरेशन चलाकर अपहृत व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला.

गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य साजिशकर्ता विजू मणिकम स्वामी उर्फ तम्मी अन्ना (45) समेत जया, सुहास रघुनाथ बागवे (49), प्रियांशु बागवे (22) और प्रशांत भाऊसाहेब जाधव (37) शामिल हैं. सभी आरोपी विलेपार्ले क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं.

Latest and Breaking News on NDTV
पुलिस के अनुसार पीड़ित शेयर बाजार से जुड़ा हुआ है और परिवार के साथ मीरा रोड में रहता है. घटना वाली रात वह बांद्रा के ‘जनता बार' गया था. वहीं से चार से पांच लोगों ने उसे जबरन एक कार में बैठाकर अपहरण कर लिया. आरोपी उसे विलेपार्ले (पश्चिम) के एक घर में ले गए, जहां उसकी पिटाई की गई और 10 लाख रुपये की फिरौती की मांग रखी गई.

इस दौरान आरोपियों ने पीड़ित के पास मौजूद 1.85 लाख रुपये नकद, एक कीमती iPhone और लगभग 35,000 रुपये की घड़ी भी लूट ली थी. जब पीड़ित की पत्नी उससे संपर्क नहीं कर सकी, तो उसने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. तकनीकी निगरानी और लोकेशन ट्रैकिंग की मदद से खार पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में उसका पता लगाकर उसे रिहा करा लिया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai Police, Mumbai Crime, Crime In Mumbai, Share Broker Kidnapped In Mumbai, Kidnapping In Mumbai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com