विज्ञापन
This Article is From Dec 21, 2025

नोरा फतेही की कार को शराबी ने मारी टक्कर, एक्सीडेंट में घायल हुईं एक्ट्रेस, बोलीं- यह बहुत बुरा हो सकता था

एक्ट्रेस नोरा फतेही ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर वीडियो शेयर करते हुए कार एक्सीडेंट का अपडेट शेयर किया है और बताया कि वह अभी भी ट्रॉमा में हैं.

नोरा फतेही की कार को शराबी ने मारी टक्कर, एक्सीडेंट में घायल हुईं एक्ट्रेस, बोलीं- यह बहुत बुरा हो सकता था
नोरा फतेही ने कार एक्सीडेंट के बाद दिया हेल्थ अपडेट
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही का शुक्रवार दोपहर को मुंबई में कार एक्सीडेंट हो गया था, जिसके बाद वह मामूली रूप से घायल हो गईं. पुलिस ने इस सिलसिले में27 वर्षीय विनय सकपाल नाम के युवक को गिरफ्तार किया है, जिसकी कार ने एक्ट्रेस की कार को कथित तौर पर टक्कर मारी थी. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि संदेह है कि विनय शराब के नशे में था. दरअसल, नोरा फतेही सनबर्न संगीत समारोह में एक प्रस्तुति देने के लिए जा रही थीं, तभी यह हादसा हुआ. हालांकि मेडिकल जांच के बाद, उन्होंने दक्षिण मुंबई में आयोजित समारोह में भाग लिया, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और फैंस एक्ट्रेस के लिए चिंता जताते हुए नजर आ रहे हैं. इसी बीच एक्ट्रेस नोरा फतेही ने सोशल मीडिया के जरिए हेल्थ अपडेट फैंस के साथ शेयर किया है.

नोरा फतेही ने इंस्टाग्राम पर एक्सीडेंट की डिटेल शेयर करते हुए शॉर्ट वीडियो शेयर किए, जिसमें उन्होंने दावा किया कि ड्रंक ड्राइवर ने उनकी कार को ठोक दिया. उन्होंने लिखा, "दोस्तों, मैं बस आप लोगों को यह बताने आई हूं कि मैं ठीक हूं. हां, आज दोपहर मेरा एक बहुत गंभीर कार एक्सीडेंट हो गया था. नशे में धुत एक आदमी गाड़ी चला रहा था और उसने मेरी कार को टक्कर मार दी और बदकिस्मती से, टक्कर बहुत जोरदार थी और मैं कार में दूर जाकर गिरी. मेरा सिर खिड़की से टकरा गया."

आगे उन्होंने लिखा, मैं जिंदा हूं और ठीक हूं. कुछ छोटी चोट, सूजन और हल्की सी सिर में चोट लगी है, लेकिन मैं ठीक हूं. मैं इसके लिए शुक्रगुजार हूं. यह बहुत बुरा हो सकता था, लेकिन मैं यह कहने आई हूं कि इसीलिए आपको शराब पीकर गाड़ी नहीं चलानी चाहिए. मुझे तो वैसे भी शराब से नफरत है.”

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nora Fatehi, Drunk Driver, Car Accident, Mumbai Police, DJ David Guetta
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com