विज्ञापन
This Article is From Jun 11, 2017

मुंबई NCB ने पकड़ी 4 दिन में कोकीन की दूसरी बड़ी खेप, एक और विदेशी गिरफ्तार

2 लैपटॉप बैग में 12 पैकेट थे. कुल मिलाकर 6 किलो के करीब ड्रग लैपटॉप बैग में छुपाकर रखी गई थी. आरोपी कोलंबिया का रहने वाला है और पनामा से अदीस अबाबा होते हुए मुंबई आया था.

मुंबई NCB ने पकड़ी 4 दिन में कोकीन की दूसरी बड़ी खेप, एक और विदेशी गिरफ्तार
आरोपी फ्रेडी पायलट बनने की ट्रेनिंग भी ले रहा है
मुंबई: मुंबई नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक विदेशी युवक को 36 करोड़ की कीमत के ड्रग के साथ पकड़ा. ड्रग 2 लैपटॉप बैग में विशेष खाने बनाकर सफ़ेद फोम से बने गत्ते जैसे पैकेट में छुपाकर रखे गए थे. 2 लैपटॉप बैग में 12 पैकेट थे. कुल मिलाकर 6 किलो के करीब ड्रग लैपटॉप बैग में छुपाकर रखी गई थी. आरोपी कोलंबिया का रहने वाला है और पनामा से अदीस अबाबा होते हुए मुंबई आया था. पूछताछ में पता चला है कि आरोपी फ्रेडी पायलट बनने की ट्रेनिंग भी ले रहा है. मुंबई नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के जोनल डायरेक्टर कुमार संजय झा ने बताया कि तीन दिन पहले इसी तरह बोलि‍विया की 38 साल की महिला यात्री मालगेर जी क्लाउडिया को भी गिरफ्तार किया गया था. वो साओ पाउलो से अदिद अबाबा होते हुए मुंबई आयी थी. मुंबई आने के बाद वो एक होटल में ठहरी थी. वहां ड्रग की खेप लेने के लिए कोई आने वाला था. महिला के पास से तकरीबन साढ़े तीन किलो कोकीन के बरामद हुई थी.

आरोपी क्लाउडिया ने कोकीन को अपने बैग में कंसील किया था. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत तकरीबन 21 करोड़ बताई जा रही है. खास बात है कि दोनों ही आरोपियों को अंग्रेजी भी नहीं आती, वो सिर्फ अपने देश की भाषा जानते हैं. वहां से किसने भेजा और यहां ड्रग लेने कौन आने वाला था, ये भी इन्हें नहीं पता. इन्हें विदेश से ही गुप्त तरीके से निर्देश मिल रहा था और दोनों मामले अलग अलग हैं, लेकिन दोनों का तरीका बिल्कुल एक जैसा था.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai NCB, Drugs, Cocaine Seized, Foreigner Arrested, Narcotics Control Bureau, Foreigner Arrested With Cocaine
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com