विज्ञापन
This Article is From Jun 05, 2019

मुंबई: पुल के खंबे पर ISIS और हाफिज सईद की तारीफ में लिखा गया ये संदेश, मचा हड़कंप

मुंबई के निकट उरान में एक पुल के खंभे पर आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट और इसके सरगना अबु बकर अल बगदादी और हाफिज सईद की तारीफ में लिखे संदेश के बाद पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है.

मुंबई: पुल के खंबे पर ISIS और हाफिज सईद की तारीफ में लिखा गया ये संदेश, मचा हड़कंप
  • 26/11 के मुंबई हमले के मास्टर माइंड हाफिज सईद की तारीफ में संदेश
  • संदेश में अबु बकर अल बगदादी और इस्लामिक स्टेट का जिक्र
  • उरान में एक पुल के खंभे पर संदेश लिखकर की गई तारीफ
महाराष्ट्र:

मुंबई के निकट उरान में एक पुल के खंभे पर आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (ISIS) और इसके सरगना अबु बकर अल बगदादी और 26/11 के मुंबई हमले के मास्टर माइंड हाफिज सईद की तारीफ में लिखे संदेश के बाद पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है. एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि पास के खोप्टा गांव के कुछ लोगों ने यह संदेश देखा और पुलिस को इसकी जानकारी दी. यह संदेश काले मार्कर पेन से लिखा गया है. संदेश में बगदादी को 'दुनिया का सबसे खूंखार आतंकवादी' बताते हुए उसकी तारीफ की गयी है, पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्थानीय पुलिस, नवी मुंबई की अपराधा शाखा एवं आतंकवाद निरोधक दस्ते के अधिकारी मौके पर पहुंचे और संदेश को देखा.

ये भी पढ़ें: इमरान यदि पीएम मोदी के दोस्त तो दाऊद, मसूद और हाफिज को भारत को सौंपें : दिग्विजय सिंह

उन्होंने कहा कि उरान के आसपास के इलाके में कई महत्वपूर्ण प्रतिष्ठान स्थित हैं इनमें नौसैनिक अड्डा, जेएनपीटी कंटेनर पोर्ट और एक बिजली घर शामिल है. पुलिस ने इलाके में चौकसी बढ़ा दी है. एक अन्य स्तंभ पर एक प्रकार का रेखाचित्र पाया गया, जिसमें ‘बंदरगाह', ‘हवाईअड्डा',‘पाइपलाइन' और ‘ट्रेन' आदि शब्द लिखे हुए हैं. अधिकारी ने बताया कि पुल के पास शराब की कुछ बोतलें मिली हैं और इस बात की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है कि शराब के नशे में कुछ लोगों ने यह संदेश लिखा होगा. (इनपुट: भाषा)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ISIS, Hafiz Saeed, Abu Bakr Al Baghdadi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com