विज्ञापन
This Article is From Jul 05, 2016

मुंबई : मीका सिंह के खिलाफ मामला दर्ज, महिला के साथ छेड़खानी और मारपीट का आरोप

मुंबई : मीका सिंह के खिलाफ मामला दर्ज, महिला के साथ छेड़खानी और मारपीट का आरोप
मीका सिंह (फाइल फोटो)
  • फैशन डिजाइनर है शिकायत करने वाली महिला
  • मीका ने भी थाने में शिकायत दी
  • पिछले कुछ माह से चल रहा है विवाद
मुंबई: गायक मीका सिंह के खिलाफ वर्सोवा पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। एक महिला ने मीका पर छेड़खानी और मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला फैशन डिजाइनर बताई जा रही है।

वर्सोवा थाने में मामला दर्ज
शिकायत के मुताबिक  महिला और मीका में पिछले कुछ महीने से विवाद चल रहा था। आज सुबह महिला अचानक मीका के घर पहुंच गई। दोनों में झगड़ा हुआ। आरोप है कि मीका ने महिला के साथ छेड़खानी की, कपड़े फाड़े और हाथ भी उठाया। इसके बाद महिला ने वर्सोवा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।

कहानी में ट्विस्ट
मीका ने भी वर्सोवा पुलिस थाने में लिखित शिकायत देकर महिला पर उन्हें जबरन वसूली के लिए धमकाने का आरोप लगाया है। मीका के मुताबिक वह उनसे 5 करोड़  रूपए की मांग कर रही है। मीका ने महिला पर 'ट्रेस पासिंग' का आरोप भी लगाया है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मीका सिंह, गायक, मुंबई, महिला से छेड़छाड़, मारपीट, मामला दर्ज, मुंबई पुलिस, Mika Singh, Mumbai, Molestation, FIR Against Mika, Mumbai Police, Sexual Harassment, Trash Passing
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com