मुंबई:
300 करोड़ के घोटाले के आरोप में गिरफ्तार एनसीपी के विधायक रमेश कदम का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वो पुलिस को गाली देते और धमकाते हुए दिख रहे हैं. वाकया गुरुवार सुबह 11 बजे के करीब का है जब रमेश कदम को भायखला जेल से अस्पताल ले जाने के लिए बाहर लाया गया था. पुलिस पार्टी और रमेश कदम पुलिस वैन के इंतजार में खड़े थे तभी अचानक से रमेश कदम नाराज हो गये और पुलिस वालों को भला बुरा कहने लगे.
वीडियो में रमेश कदम के साथ दिख रहे एपीआई मनोज पवार ने फोन पर एनडीटीवी को बताया कि उन्होंने आरोपी विधायक की बदसलूकी की नागपाड़ा पुलिस थाने में डायरी की है और अपने विभाग में भी रिपोर्ट कर दिया है. वीडियो में आरोपी विधायक रमेश कदम मनोज पवार पर पैसे मांगने का आरोप लगाते हुए भी दिख रहे हैं. हालांकि मनोज पवार का कहना है कि खुद को बचाने के लिए विधायक जानबूझकर झूठी कहानी गढ़ रहे हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Maharashtra, Arrested MLA, Ramesh Kadam, Video Viral