पार्श्व गायिका मुबारक बेगम (फाइल फोटो)
मुंबई:
महाराष्ट्र सरकार ने गुजरे जमाने की मशहूर बॉलीवुड पार्श्व गायिका मुबारक बेगम की हरसंभव जरूरी मदद करने का आश्वासन दिया है। उन्हें कमजोरी और पेट में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
अस्पताल में अधिकारी ने की मुलाकात
सांस्कृतिक मामलों के मंत्री के एक सहयोगी ने बताया, ‘सांस्कृतिक मामलों के मंत्री विनोद तावड़े के निर्देश पर विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने अस्पताल में बेगम से मुलाकात की और चिकित्सकों से बात की।’ उन्होंने कहा कि मंत्री ने उनके परिवार को सभी तरह की आर्थिक और चिकित्सकीय सहायता का आश्वासन दिया है।
कभी तन्हाइयों में यूं हमारी याद आएगी...
मुबारक बेगम (76) को उपनगरीय अंधेरी में तीन मई को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।‘कभी तन्हाइयों में यूं , हमारी याद आएगी’ जैसे सदाबहार गीत को अपनी आवाज देने वाली गायिका बेगम का स्वास्थ्य पिछले कुछ वर्षों से ठीक नहीं है। 1950 और 1960 के दशक में उन्होंने एसडी बर्मन, शंकर-जयकिशन और खय्याम जैसे प्रतिष्ठित संगीतकारों के साथ काम किया। अभी वह उपनगरीय मुंबई के जोगेश्वरी में एक बेडरूम के घर में रहती हैं। पिछले वर्ष उनकी बेटी की मौत के बाद से ही उनकी तबियत बिगड़ने लगी थी।
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
मुबारक बेगम, पार्श्व गायिका, बीमार, महाराष्ट्र, सरकार देगी मदद, विनोद तावड़े, Mubarak Begum, Mumbai, Maharashtra Government, Playback Singer, Bollywood