विज्ञापन
This Article is From Feb 06, 2016

मुंबई के विक्रोली में एक घर में लगी आग, तीन की मौत

मुंबई के विक्रोली में एक घर में लगी आग, तीन की मौत
विक्रोली के घर में लगी आग
मुंबई: मुंबई के पूर्वी उपनगर विक्रोली में लगी आग में तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक महिला और उसके दो बच्चे थे।

दमकल विभाग के मुताबिक लगभग 3.30 बजे उन्हें पार्कसाइट में आग की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल की 7 गाड़ियों और एक एंबुलेंस को वहां भेजा गया। संकरे रास्ते की वजह से गाड़ियों को वहां पहुंचने में वक्त लगा।

दो मंजिला इमारत में सिलेंडर ब्लास्ट की वजह से आग फौरन फैल गई। पीड़ितों को राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इलाके के सीनियर इंस्पेक्टर राजेन्द्र कुलकर्णी ने कहा, "आनंदगढ़ नाके के करीब लगी आग में एक महिला और उसके दो बच्चों की मौत हो गई। शुरुआती जांच के मुताबिक आग शॉट सर्किट की वजह से लगी।

पिछले साल भी विक्रोली पार्कसाइट इलाके में एक घर में सिलेंडर ब्लास्ट की वजह से लगी आग में कई लोग घायल हुए थे, जबकि 3 लोगों की मौत हो गई थी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मंबई, विक्रोली, घर में आग, दमकल विभाग, सिलेंडर धमाका, Mumbai, Vikroli, Fire At House, Fire Department, Cylinder Blast
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com