विज्ञापन

फ्रेंडशिप डे स्पेशल: 3 दोस्तों ने एक साथ निकाला UPSC, अब IAS, IPS, IRS अफसर

इस फ्रेंडशिप डे 2026 जानिए 3 दोस्तों की अनोखी कहानी! टेलीग्राम ग्रुप पर मिले सिद्धार्थ, चंद्रप्रभा और खुशहाली ने UPSC में एक साथ सफलता हासिल की और बने IAS, IPS व IRS.

फ्रेंडशिप डे स्पेशल: 3 दोस्तों ने एक साथ निकाला UPSC, अब IAS, IPS, IRS अफसर
Friendship Day 2026: IIT का ऑफर छोड़ा, 5 बार फेल हुए... फिर भी नहीं छूटा यारों का साथ, पढ़िए IAS खुशहाली, IPS सिद्धार्थ और IRS चंद्रप्रभा की कहानी
  • UPSC में तीन दोस्तों ने डिजिटल दोस्ती और मेहनत से IAS, IRS और IPS अधिकारी बनने का सपना पूरा किया
  • सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने छह प्रयासों के बाद 118वीं रैंक लेकर IPS अधिकारी बनकर अपने बचपन के सपने को साकार किया
  • चंद्रप्रभा शर्मा ने अमेरिका में मास्टर्स के बाद भारत लौटकर 289वीं रैंक से IRS बनने का गौरव हासिल किया

friendship day 2026 upsc success story:  सपनों के शहर भले अलग हों, मंजिल की राह भले जुदा हो लेकिन जब इरादे नेक और हौसले बुलंद हों, तो दोस्ती वो ताकत बन जाती है जो नामुमकिन को भी मुमकिन बना दे. इस 'फ्रेंडशिप डे' पर हम आपको बता रहे हैं एक ऐसी डिजिटल दोस्ती की दास्तान, जिसने देश की सबसे कठिन परीक्षा यूपीएससी पास करने के दबाव और अकेलेपन को मात देकर तीन दोस्तों के सपनों को पंख दे दिए.

ऑनलाइन क्लास से शुरू हुई यह दोस्ती आज तीन अफसरों की कामयाबी की एक मिसाल बन चुकी है. 16 अप्रैल 2024 को जब यूपीएससी स‍िविल सेवा परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट आया, तो सिर्फ एक व्यक्ति नहीं, बल्कि इस 'फ्रेंडशिप ग्रुप' की पूरी मेहनत सफल हुई. तीनों दोसतों में से एक आज IAS, दूसरी IRS और तीसरे IPS अधिकारी हैं. 

टेलीग्राम के एक ग्रुप से शुरू हुआ 'सपनों का सफर'

अक्सर कहा जाता है कि यूपीएससी की तैयारी एक बेहद अकेली यात्रा है, लेकिन सिद्धार्थ, चंद्रप्रभा और खुशहाली ने इस यात्रा को अपनी दोस्ती के दम पर यादगार बना दिया. टेलीग्राम पर बने छह लोगों के एक स्टडी ग्रुप के जरिए ये तीनों मिले. फ‍िर तीनों दोस्‍तों ने अपनी मेहनत के दम कामयाबी की कहानी ल‍िख दी. 

तीनों अलग-अलग शहरों से होने के बावजूद, हर रात 10 बजे ऑनलाइन कॉल पर जुड़ना इनका नियम बन गया था. दिनभर की पढ़ाई का डिस्कशन करना, एक-दूसरे के मॉक इंटरव्यू लेना, गलतियां सुधारना और जब कोई हताश हो जाए तो उसका संबल बनना इनकी इस 'डिजिटल ग्रुप स्टडी' की पहचान बन गया.

1. सिद्धार्थ श्रीवास्‍तव बनारस यूपी

बनारस के सिद्धार्थ श्रीवास्‍तव ने IIT BHU से मैकेनिकल इंजीनियरिंग करने के बाद मारुति सुजुकी की नौकरी छोड़ी. चार अटेंप्ट फेल होने के बाद नायब तहसीलदार बने, लेकिन आईपीएस बनने का सपना नहीं छोड़ा. 5वें अटेंप्ट में इंटरव्यू से बाहर हुए, लेकिन 6वें प्रयास में आखिरकार अपनी लगन और दोस्तों के साथ से 118वीं रैंक हासिल की और IPS बने. सिद्धार्थ ने बचपन में पापा के साथ नॉर्थ ब्लॉक के सामने खिंचवाई फोटो का वादा सिद्धार्थ ने इस कामयाबी से पूरा कर दिखाया.

2. चंद्रप्रभा शर्मा, मुंबई, महाराष्‍ट्र 

महाराष्‍ट्र की चंद्रप्रभा शर्मा अमेरिका की जॉर्ज टाउन यूनिवर्सिटी से पब्लिक पॉलिसी में मास्टर्स और कई अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण प्रोजेक्ट्स पर काम करने के बाद देश सेवा के लिए भारत लौटीं. साल 2016 से शुरू हुआ संघर्ष कई असफलताओं के बाद 2023 के छठवें अटेंप्ट में रंग लाया. 289वीं रैंक के साथ वह IRS बनीं. चंद्रप्रभा का परिवार पर्यावरण के प्रति इतना जागरूक है कि लोग उन्हें प्यार से 'डिब्बे वाली फैमिली' कहते हैं.

3. खुशहाली सोलंकी, बीकानेर, राजस्थान

राजस्‍थान के बीकानेर की रहने वाली खुशहाली सोलंकी को NIT सूरत से पढ़ाई के दौरान IIT बॉम्बे में मास्टर्स का ऑफर मिला, लेकिन देश सेवा के जुनून में उन्होंने IIT का सपना छोड़ दिया. पहले दो प्रयासों में असफलता मिली, लेकिन तीसरे प्रयास में अपनी मेहनत और ग्रुप के गाइडेंस से 61वीं रैंक लाकर IAS बनीं. खुशहाली का सपना एक ऐसा अफ़सर  बनना था, जो जमीन पर उतरकर आम से आम इंसान का भरोसा जीत सके.

यह भी पढ़ें-राजस्थान को मिला नया 'पावर कपल': IAS पत्नी ने कैडर बदला तो IPS पति की सक्‍सेस स्‍टोरी कर रही ट्रेंड!

यह भी पढ़ें- IAS Love Story: आईएएस मुद्रा रहेजा 2500 KM दूर से राजस्थान आईं, बैचमेट IPS से की लव मैरिज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IAS, IPS, Rajasthan News, Friendship Day 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com