विज्ञापन
This Article is From Aug 07, 2018

मुंबई के बीच पर ज़हरीली ब्लू बॉटल जेलीफिश का हमला, 150 से ज़्यादा ज़ख्मी

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से समुद्रतटों पर ढेरों ज़हरीली ब्लू बॉटल जेलीफिश (Blue Bottle Jellyfish) देखी गई हैं, जिसकी वजह से लोगों में घबराहट और डर फैल रहा है.

मुंबई के बीच पर ज़हरीली ब्लू बॉटल जेलीफिश का हमला, 150 से ज़्यादा ज़ख्मी
Blue Bottle Jellyfish: मुंबई से समुद्रतटों पर ढेरों ज़हरीली ब्लू बॉटल जेलीफिश देखी गई हैं.
  • मुंबई के समुद्रतटों पर ढेरों ज़हरीली ब्लू बॉटल जेलीफिश देखी गई हैं
  • अब तक 150 लोगों पर जेलीफिश कर चुकी हैं हमला
  • इस बार अधिक संख्या में देखी जा रही हैं ब्लू बॉटल जेलीफिश
नई दिल्ली: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के समुद्रतटों पर ढेरों ज़हरीली ब्लू बॉटल जेलीफिश  (Blue Bottle Jellyfish) देखी गई हैं, जिसकी वजह से लोगों में घबराहट और डर फैल रहा है. ख़बर है कि बहुत-से लोगों पर इन मछलियों ने हमला किया, और वे घायल होकर दर्द से जूझ रहे हैं. पुर्तगाली मैन-ऑफ-वॉर (Portuguese man-of-war) के नाम से भी जानी जाने वाली इस जेलीफिश के तंतु जब इंसानी शरीर में घुस जाते हैं, तब वह कई घंटों तक खारिश और दर्द महसूस करता रहता है. इसका ज़हरीला दंश, यानी डंक मछलियों को तो मार डालता है, लेकिन इंसानी शरीर के लिए प्राणघातक नहीं होता.

यह भी पढ़ें : विशाल जेलीफिश जैसे दिखते हैं एलियन

मुंबई में मॉनसून के दौरान ब्लू बॉटल जेलीफिश आमतौर पर नज़र आती रहती हैं. जूहू बीच पर एक दुकानदार ने बताया कि पिछले दो दिनों में लगभग 150 लोगों पर जेलीफिश ने हमला किया है. दुकानदार के मुताबिक, "बीच जेलीफिश से भरा पड़ा है... पिछले दो दिन में कई लोग घायल हो चुके हैं... मैं डंक लगने के बाद उनके घाव पर नींबू मसलकर उन्हें राहत देता हूं... मेरा सुझाव है कि लोगों को कुछ समय तक बीच पर आने से बचना चाहिए...". स्थानीय लोगों का कहना है कि जेलीफिश हर साल ही बीच पर नज़र आती हैं, लेकिन इस बार उन्हें ज़्यादा बड़ी संख्या में देखा जा रहा है.

यह भी पढ़ें : विश्व का सबसे वजनी 'बोनी फिश' जापान में मिला, वजन 2300 किलोग्राम 

VIDEO: मुंबई के बीच पर ब्लू बॉटल जेलीफिश का आतंक
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jellyfish, Jellyfish In Mumbai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com