Blue Creatures Wash Up UK Beaches: हाल ही में समुद्र तटों पर ऐसा अनोखा नजारा देखने को मिला, जिसकी शायद लोगों ने कभी कल्पना भी नहीं की होगी. दरअसल, ब्रिटेन के बीच पर घूमने आए लोग उस समय दंग रह गए जब समुद्र किनारे नीले रंग के हजारों छोटे और चमकीले जीव बहकर आ पहुंचे. बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, कुम्ब्रिया के सेंट बीस बीच पर सैकड़ों की संख्या में ये नीले जीव देखे गए हैं. वेल्स के तटों पर भी ऐसी ही तस्वीरें सामने आई हैं, जिसे पिछले एक दशक में सबसे बड़ी घटना मानी जा रही है. लोग इनकी तस्वीरें खींचने के लिए भारी तादाद में जमा हो रहे हैं. ये नजारा देखने के बाद लोग सोशल मीडिया पर कह रहे हैं कि, ये किसी दूसरे ग्रह के जीव यानी एलियन जैसे लग रहे हैं. जानकारों का मानना है कि ब्रिटेन में पड़ रही भीषण गर्मी और तेज हवाओं के चलते ये जीव समुद्र किनारे आ फंसे हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दिखने में जेलीफिश, पर असलियत है एकदम अलग (mysterious blue creatures UK)
वैज्ञानिक भाषा में इन्हें वेलेला वेलेला (Velella velella) कहा जाता है और आम बोलचाल में लोग इन्हें 'बाय-द-विंड सेलर्स' (by-the-wind sailors) कहते हैं. देखने में ये नीली जेलीफिश जैसे लगते हैं, लेकिन असल में ये कोई एक जीव नहीं, बल्कि छोटे-छोटे जीवों का एक समूह होता है. लगभग दो इंच लंबे इन जीवों के शरीर पर पारदर्शी नाव जैसा एक छोटा सा 'सेल' यानी पाल बना होता है. तेज पछुआ हवाएं जब चलती हैं, तो ये हवा के सहारे बहते हुए समंदर से किनारे की ओर आ जाते हैं. ये जीव आम तौर पर अटलांटिक, प्रशांत और हिंद महासागरों में पाए जाते हैं.
I spotted lots of these unusual creatures on Borth Beach in Wales, these are By-the-wind Sailors or Velella velella & are a colony of individual animals & not true jellyfish.
— Andrew Brooks (@AndrewPBrooks) August 3, 2026
There's a video here which shows more & gives a sense of their scale https://t.co/uVd0EmY5t6 pic.twitter.com/BHH2DhMB4m
खूबसूरती के चक्कर में भूलकर भी हाथ मत लगाना (Dangerous Sting Warm Weather Connection)
ब्रिटेन में इस समय भीषण गर्मी का मौसम चल रहा है और तापमान 35 डिग्री तक पहुंच गया है. मौसम विशेषज्ञों और कुम्ब्रिया वाइल्डलाइफ ट्रस्ट ने लोगों को आगाह किया है कि, दूर से ये नजारा जितना खूबसूरत दिखता है, पास जाने पर उतना ही खतरनाक हो सकता है. हालांकि, इनका जहर जानलेवा नहीं होता, लेकिन अगर इन्हें छूने के बाद किसी ने आंख या चेहरे पर हाथ लगा लिया तो तेज जलन और दर्द हो सकता है, इसलिए प्रशासन ने सलाह दी है कि इन्हें सिर्फ दूर से देखकर ही मजा लें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं