विज्ञापन
This Article is From Jun 30, 2023

शादी से ठीक एक दिन पहले युवक ने की आत्‍महत्‍या, पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ दर्ज किया मामला 

शहर के व्यवसायी और लंकापारा में रहने वाले मृतक हंसराज अग्रवाल की गुरुवार को शादी होने वाली थी. शादी से ठीक एक दिन पहले हंसराज अग्रवाल ने होटल आदित्य के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. 

शादी से ठीक एक दिन पहले युवक ने की आत्‍महत्‍या, पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ दर्ज किया मामला 
पुलिस को मौके से एक देशी रिवॉल्वर, मोबाइल फोन और सुसाइड नोट बरामद हुआ था.
सूरजपुर:

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में बुधवार को एक युवक ने होटल में आत्‍महत्‍या कर ली. युवक एक व्‍यवसायी था और उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. इस मामले में कोतवाली पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ आत्‍महत्‍या के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्ज किया है. यह मामला करोड़ों रुपये की रकम की सट्टेबाजी से भी जुड़ा बताया जा रहा है. ऐसे में पुलिस घटनास्थल पर मिले मृतक के सुसाइड नोट के आधार पर जांच में जुटी हुई है. 

दरअसल, शहर के व्यवसायी और लंकापारा में रहने वाले मृतक हंसराज अग्रवाल की गुरुवार को शादी होने वाली थी. शादी से ठीक एक दिन पहले हंसराज अग्रवाल ने बुधवार की रात को होटल आदित्य के कमरा नम्बर 205 में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. 

पुलिस को मौके से एक देशी रिवॉल्वर, मोबाइल फोन और सुसाइड नोट बरामद हुआ था.

पुलिस के मुताबिक, सुसाइड नोट में करोड़ों रुपये के सट्टे और आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की जानकारी सामने आई है. जिसके आधार पर पुलिस छह लोगो के खिलाफ धारा 306 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है. साथ ही पुलिस अब इस मामले की जांच में जुट गई है.  

हालांकि इस मामले में पुलिस पूरी एहतियात बरत रही है. जिन छह लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज हुआ है, फिलहाल उनके नाम उजागर करने से पुलिस कतरा रही है.

यह भी पढ़ें :

* "मंदिरों में अशोभनीय कपड़े पहनकर न आएं" : हिंदू संगठन ने मंदिरों के बाहर लगाए बैनर-पोस्‍टर
* सतना में अकाउंटेंट के किडनैपिंग की गुत्‍थी सुलझी, पुलिस ने पीड़ित को आरोपियों के कब्‍जे से कराया मुक्‍त, दो गिरफ्तार
* बस की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार की दर्दनाक मौत, पुलिस ने आक्रोशित लोगों को कराया शांत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chattisgarh, Businessman Suicide, Surajpur Suicide, Chattisgarh Police, Chattisgarh News, Youth Commits Suicide
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com