देशभर में मंदिरों में दर्शन करने को लेकर ड्रेसकोड लागू किये जाने के बैनर पोस्टर लगने लगे हैं. मध्यप्रदेश के खण्डवा में भी मंदिरों के बाहर हिंदू जागरण मंच ने फ्लेक्स बैनर लगाए हैं. इन पर लिखा, "विनम्र निवेदन महिलाएं एवं पुरुष मंदिर परिसर में अशोभनीय कपड़े जैसे जीन्स टी-शर्ट, हाफ पेंट, नाइट सूट, लोअर, बरमूडा, शार्ट्स पहनकर प्रवेश ना करें". बता दें कि इस तरह के बैनर पहले भी कई बड़े शहरों और मंदिरों में लगाए जा चुके हैं. हिंदू जागरण मंच इसे लेकर जन जागरण अभियान चला रहा है. मंच का कहना है कि अभी हम लोगों को जाग्रत कर रहे हैं, जिससे हिंदुओं की संस्कृति की रक्षा की जा सके.
खण्डवा में हिंदू जागरण मंच ने शहर के प्रमुख मंदिरों के बाहर पोस्टर, बैनर लगाए हैं. जिस पर लिखा हुआ है कि विनम्र निवेदन है कि महिलाएं एवं पुरुष मंदिर परिसर में अंग प्रदर्शक, असभ्य व अशोभनीय कपड़े जैसे जीन्स टी-शर्ट, हाफ पेन्ट, नाइट सूट, लोअर, बरमूडा, शार्टस् आदि पहनकर प्रवेश ना करें. भारतीय संस्कृति के अनुरूप वेशभूषा में ही मंदिर में प्रवेश करें.
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV WORLD SUMMIT : जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
बता दें कि ये बैनर पोस्टर ऐसे समय में लगे हैं, जब गुरु पूर्णिमा पर मंदिरों में दर्शन करने अधिक संख्या में भक्त पहुंचते हैं. वहीं खण्डवा के प्रसिद्ध संत दादाजी धूनीवाले की समाधि स्थल पर बाहर से आने वाले श्रद्धालु भी बड़ी मात्रा में आते हैं. बड़े शहरों से आने वाले श्रद्धालु अक्सर इस तरह के वस्त्र पहनते हैं.
मंदिरों में पोस्टर लगाने वाले हिंदू जागरण मंच के डॉ. अनीष अरझरे ने बताया कि भारतीय संस्कृति की रक्षा हेतु यह कदम उठाया गया है. हमारे देश की बहनें पाश्चात्य वेशभूषा धारण करने लगी हैं. मठ, मंदिरों में भी वही वस्त्र पहनकर जाने लगी है. इससे मंदिर की मर्यादा का उल्लंघन होता है. हमारा निवेदन है कि भारतीय परिवेश को अपनाते हुए उन्ही वस्त्रों में मंदिर में प्रवेश करें, जिससे हमारी संस्कृति की रक्षा हो सके. इसी जनजागृति को लेकर हिंदू जागरण मंच के द्वारा यह अभियान चलाया जा रहा है.
यह भी पढ़ें :
* शिवपुरी : चोरों ने एक ही रात में चार घरों को निशाना बनाया, लाखों का माल उड़ाया
* छत्तीसगढ़: पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व GM अशोक चतुर्वेदी गिरफ्तार, आय से अधिक संपत्ति के कई मामले हैं दर्ज
* बालाघाट : ...जब एएसपी विनोद मीणा शिक्षक की भूमिका में आए नजर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं