बीजेपी विधायक और मध्य प्रदेश विधानसभा के पूर्व प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा (Rameshwar Sharma) अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं. इस बार रामेश्वर शर्मा ने 'जोधा-अकबर' (Jodha-Akbar) पर विवादित बयान देकर बवाल खड़ा कर दिया है. बीजेपी विधायक ने रविवार को सागर में आयोजित हिंदुत्व धर्म संवाद कार्यक्रम में कहा, जोधा-अकबर के बीच कोई "प्रेम" नहीं था बल्कि सत्ता के लिए बेटी को दांव पर लगाया गया था. उन्होंने कहा, "जोधा बाई और अकबर के बीच कोई प्रेम था क्या? क्या वे किसी कॉलेज में मिले थे?" उन्होंने कहा कि जब लोग सत्ता के लोभी हो जाएं और सत्ता चाहने के लिए बेटी को दांव पर लगा दें, ऐसे लुटेरों से भी सावधान रहो.
बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा के विवादित बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है. इसमें वह मंच से कहते हैं, "जोधा बाई से रिश्ता किसने किया, कोई आई लव यू नहीं था. जोधा बाई और अकबर में क्या था? कुछ था... लव था, मोहब्बत थी. कॉलेज में साथ पढ़े थे? कहीं मिले थे? कॉफी हाउस में, जिम में? जब लोग सत्ता के लोभी हो जाएं और सत्ता को चाहने के लिए बेटी को दांव पर लगा दें, ऐसे लुटेरे से भी सावधान रहो, जो तुम्हारे हैं पर धर्म को धोखा दे सकते हैं."
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
In Hindutva Dharma Samvad program @BJP4India MLA @rameshwar4111 said Was there any love between Jodha Bai-Akbar? We've to be alert about such robbers who are from amongst us, but put their daughters at stake out of lust for power @ndtv @ndtvindia @GargiRawat pic.twitter.com/Dut9bfSF6B
— Anurag Dwary (@Anurag_Dwary) September 28, 2021
जोधा-अकबर पर टिप्पणी को लेकर आलोचनाओं के बीच बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने राजपूत समाज से माफी मांगी हैं. उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट किया, "सागर में आयोजित हिंदुत्व धर्म संवाद कार्यक्रम में अकबर और जोधा बाई के प्रसंग के वर्णन का उद्देश्य मुगलों की चालाकी और फूट नीति का उल्लेख करना था. लेकिन फिर भी मेरे किसी शब्द से मेरे किसी राजपूत हिंदू भाई को ठेस पहुंची हो तो मैं आपसे क्षमा चाहता हूं."
- - ये भी पढ़ें - -
* गांधी की भूल से देश का बंटवारा हुआ, दिग्विजय जिन्ना से ज्यादा खतरनाक : प्रोटेम स्पीकर
* बीजेपी नेताओं की मांग, मध्यप्रदेश में भी बने जनसंख्या नियंत्रण कानून
* धार में दिल दहलाने वाली वारदात, बदमाशों ने महिला के पैर और सिर काटकर कड़े और जेवरात लूटे
वीडियो: मध्य प्रदेश में बदले-बदले से नजर आ रहे हैं सरकार के तेवर, कई अफसर हुए निलंबित
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं