मध्य प्रदेश के धार जिले के ग्राम एकलारा में दिनदहाड़े दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. बताया जा रहा है कि गांव की 71 वर्षीय वृद्ध महिला रतनबाई पर धारदार हथियार से हमला कर दोनों पैर और सिर अलग कर दिया. महिला के पैरे के कड़े और जेवरात लेकर बदमशा फरार हो गए. महिला खेत पर काम कर रही थी और घटना के समय वह अकेली थी. तभी कोई अज्ञात बदमाश इस गंभीर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए . वहीं घटना की सूचना मिलने पर एसपी आदित्य प्रताप सिंह अपनी टीम के साथ खुद घटनास्थल पर पहुंचे और मौका मुआयना किया . साथ ही एफएसएल टीम और क्राइम ब्रांच भी मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की जा रही है .
वहीं पुलिस के आला अधिकारी पूरे मामले की गंभीरता से जांच मे जुटे हुए है , एसपी आदित्य प्रतापसिंह का कहना है कि मामले की गंभीरता से पुलिस जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का पुलिस के आला अधिकारी दावा कर रहे हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बताया जा रहा है महिला ने पैरों में चांदी के कड़े पहने हुए थे. इस दौरान महिला ने आरोपियों के साथ संघर्ष भी किया होगा, क्योंकि उनके शरीर पर चोटों के निशान हैं. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे. इस घटना के बाद से गांव में भय का मौहाल है. इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले फरार हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं