विज्ञापन
This Article is From May 09, 2017

मध्य प्रदेश के खरगोन में ट्रक ने मारी टक्कर,गई सात बारातियों की जान

पुलिस अधिकारी ने बताया कि गणेशघाट क्षेत्र में सीहोर से मनावर की ओर जा रही बारातियों से भरी इनोवा को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी थी.

मध्य प्रदेश के खरगोन में ट्रक ने मारी टक्कर,गई सात बारातियों की जान
मध्य प्रदेश के खरगोन जिले की घटना (प्रतिकात्मक फोटो)
  • मध्य प्रदेश के खरगोन जिले की घटना
  • पुलिस अधिकारी ने बताया इनोवा को पीछे से ट्रक ने मारी थी टक्कर
  • गणेशघाट क्षेत्र में सीहोर से मनावर की ओर जा रही थी बारातियों से भरी इनोवा
खरगोन:  मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में मंगलवार सुबह बारातियों से भरी इनोवा को एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे सात बारातियों और ट्रक चालक सहित कुल आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए.

महेश्वर क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी, पुलिस (एसडीओ,पी) हेमंत चौहान ने बताया कि गणेशघाट क्षेत्र में सीहोर से मनावर की ओर जा रही बारातियों से भरी इनोवा को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे इनोवा में सवार सात लोगों और ट्रक चालक की मौत हो गई.चौहान के मुताबिक, इनोवा में कुल नौ लोग थे, जिनमें से सात की मौत हो गई और दो अन्य घायल हुए हैं. हादसा कैसे हुआ, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है.
लेखक के बारे में
img
इंडो-एशियन न्यूज़ सर्विस
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Madhya Pradesh, Khargone, Accident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com