विज्ञापन

श्रीलंका A के खिलाड़ी के साथ धक्का-मुक्की करने के लिए वैभव सूर्यवंशी को मिलेगी सजा? BCCI ने तोड़ी चुप्पी

BCCI breaks silence on Vaibhav Sooryavanshi controversy: श्रीलंका ए के खिलाड़ी के साथ वैभव सूर्यवंशी की धक्का-मुक्की हो गई थी जिसको लेकर काफी बवाल मच रहा है. अब बीसीसीआई ने इस मुद्दे पर अपनी राय दी है और बताया है कि वैभव पर कार्यवाही होगी या नहीं,

श्रीलंका A के खिलाड़ी के साथ धक्का-मुक्की करने के लिए वैभव सूर्यवंशी को मिलेगी सजा? BCCI ने तोड़ी चुप्पी
BCCI react on Vaibhav Sooryavanshi Fight: बीसीसीआई का बड़ा बयान

BCCI on Vaibhav Sooryavanshi Fight: बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने ' भारत A' के एक मैच के दौरान श्रीलंका A के खिलाड़ी विशन हलंबागे के साथ वैभव सूर्यवंशी की हालिया मैदान पर हुई बहस को लेकर चल रही अटकलों पर बात की है.  दोनों खिलाड़ियों के बीच कहा-सुनी के बाद बहस बढ़ने पर यह घटना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई. कई लोगों ने वैभव को सजा देने की बात कही है तो किसी ने वैभव के सपोर्ट में अपनी बात कही है. वहीं, भारत के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने वैभव को एक मैच से बैन करने की भी वकालत की थी. सोशल मीडिया पर चल रही इन बातों पर अब बीसीसीआई के बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने चुप्पी तोड़ी है. 

सैकिया ने सोशल मीडिया पर चल रही इन अटकलों पर भी हैरानी जताई कि भारतीय बोर्ड श्रीलंका ए के खिलाड़ी के साथ हाल ही में एक मैच के दौरान मैदान पर हुई बहस को लेकर सूर्यवंशी के खिलाफ कार्रवाई करेगा. उन्होंने कहा ,‘‘ सोशल मीडिया पर बहुत कुछ चल रहा है कि बीसीसीआई कार्रवाई करेगा. क्या बीसीसीआई मैच रैफरी है. ऐसे मामलों में अंपायर और मैच रैफरी फैसले लेते हैं, जो कुछ हुआ, वह खेल का हिस्सा था और बीसीसीआई की इसमें कोई भूमिका नहीं है. यह मैच रैफरी का काम है.  अगर कोई गलती कर रहा है तो वह फैसला लेंगे.'

सीनियर टीम के माहौल में आसानी से ढलने के लिये वैभव के माता पिता दौरे पर साथ : सैकिया

भारतीय टी20 टीम में पहली बार जगह बनाने वाले सूर्यवंशी को सात मैचों (आयरलैंड के खिलाफ दो और इंग्लैंड के खिलाफ पांच) के लिये चुना गया है.  दौरे की शुरूआत 26 जून को बेलफास्ट में होगी . इस दौरे पर वैभव के माता-पिता भी उनके साथ जाएंगे. सैकिया ने पीटीआई को दिये इंटरव्यू में कहा ,‘‘ सभी राष्ट्रीय टीमों में सीनियर स्तर पर 14 . 15 साल का खिलाड़ी टीम में नहीं होता है. कई दशक बाद हमारे पास वैभव सूर्यवंशी जैसा खिलाड़ी है.'

उन्होंने कहा ,‘‘एक समय सचिन तेंदुलकर टेस्ट पदार्पण के समय (16 वर्ष छह महीने) थे जिन्होंने कम उम्र में राष्ट्रीय टीम में पदार्पण किया.जब टीम में इतनी कम उम्र का खिलाड़ी हो तो मसले हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें-  ये लड़की वैभव जैसी बवाल निकली, वनडे में मार दी ट्रिपल सेंचुरी, बिहार क्रिकेट का नया बवंडर!

लेखक के बारे में
img
प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया
News agency
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vaibhav Sooryavanshi, Board Of Control For Cricket In India, India A, Sri Lanka A, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com