सोशल मीडिया पर बच्चों के डांस वीडियो खूब वायरल होते रहते हैं, जिसमें बच्चे डांस करते हैं और पैरेंट्स उनका आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और डांस की तारीफ भी करते हैं. कई वीडियो तो ऐसे भी देखने को मिलते हैं, जिसमें बच्चे के साथ पैरेंट्स भी डांस करते हैं. हाल ही में हमने एक वीडियो आपको दिखाया था जिसमें एक बच्ची अपने स्कूल के फंक्शन में डांस कर रही थी और वो स्टेप्स भूल न जाए, इसलिए उसके पापा भी सामने लोगों के बीच बैठकर उसके साथ डांस करके उसे डांस सिखा रहे थे. ये वीडियो खूब वायरल हुआ था और लोगों ने इसे खूब पसंद भी किया था. अब ऐसा ही एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो एक मां और बेटे का है...
वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बच्चा किसी शादी के फंक्शन में डांस कर रहा है. बच्चा बड़ी मस्ती और कॉन्फिडेंस में 'दिल बहलता है मेरा, आपके आ जाने से' गाने पर डांस कर रहा है. डांस करते-करते अचानक उसका पैर लड़खड़ाता है और वो गिर जाता है. तभी उसकी मां आती है और उसका हाथ पकड़कर उसे उठाती है और उसका आत्मविश्वास बढ़ाती है. और बेटे के साथ खुद भी डांस करने लग जाती है. ये वीडियो 7 फरवरी को शेयर किया गया था और इसे अबतक करीब 15 लाख व्यूज मिल चुके हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
देखें Video:
लोगों को मां का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है. लोगों मां की जमकर तारीफ कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि बच्चों की असफलताओं पर उन्हें ऐसे ही सपोर्ट करना चाहिए और उनका आत्मविश्वास बढ़ाना चाहिए.' एक ने कहा कि कठिन वक्त में बच्चों का हमेशा साथ देना चाहिए.' दूसरे ने लिखा, मां-बेटे की ये जोड़ी कमाल है.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं