मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की ग्वालियर खंडपीठ ने पुलिस को आदेश दिया है कि वह प्रतिबंधित ‘एमडीएमए ड्रग्स' की जब्ती से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किए गए एक व्यक्ति को 10 लाख रुपये मुआवजे के रूप में दे, क्योंकि प्रयोगशाला में जांच करने पर जब्त किया गया मादक पदार्थ यूरिया निकला. न्यायमूर्ति दीपक कुमार अग्रवाल ने 28 अप्रैल को मोहित तिवारी (26) की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश जारी किया. तिवारी इस मामले में गिरफ्तार किये गये सात आरोपियों में से एक हैं.
पुलिस ने दावा किया था कि पकड़ा गया पदार्थ ‘एमडीएमए ड्रग्स' है जबकि वह यूरिया निकला जो प्रतिबंधित मादक पदार्थ की परिभाषा में नहीं आता है. भोपाल स्थित ‘सेंट्रल फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी' की एक रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि जब्त पदार्थ यूरिया था, जो न तो प्रतिबंधित पदार्थ है और न ही यह ‘नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस' (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत आता है. तिवारी के वकील सुशील गोस्वामी ने अदालत से कहा कि उसके मुवक्किल को इस मामले में झूठा फंसाया गया है और छह सितंबर 2022 से अब तक करीब आठ महीने तक जेल में रखा गया है और यह संविधान द्वारा प्रदत्त व्यक्तिगत स्वतंत्रता का हनन है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
अदालत ने मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को निर्देश दिया, ''इस स्थिति में, अदालत की राय है कि आवेदक को गलत तरीके से कैद करने के लिए मुआवजे के रूप में 10 लाख रुपये की राशि दी जाए.'' अदालत ने कहा कि डीजीपी दोषी अधिकारियों से यह राशि वसूलने के लिए स्वतंत्र हैं और यह सुनिश्चित करें कि भविष्य में इस तरह की अनियमितता की पुनरावृत्ति न हो.
पुलिस के अनुसार, छह सितंबर 2022 को ग्वालियर के पास मुरार पुलिस ने मुरार में तिवारी और एक महिला सहित सात लोगों को रोका था और उनके कब्जे से 720 ग्राम ‘एमडीएमए ड्रग्स' एवं दो देसी तमंचे बरामद करने का दावा किया था. इसके बाद तिवारी ने उच्च न्यायालय का रुख किया था.
ये भी पढ़ें-
- जंतर-मंतर पर बिस्तर को लेकर हुई झड़प, पहलवानों का आरोप- "नशे में पुलिस ने की मारपीट"
- 5 फैक्टर, जिनके जरिए कर्नाटक चुनाव के अनुमानों को गलत साबित कर सकती है बीजेपी
- "नशे में धुत पुलिसकर्मी ने भाई का सिर फोड़ दिया": विनेश फोगाट ने रोते हुए बताया जंतर-मंतर पर क्या हुआ?
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं