दिल्ली के जंतर-मंतर पर 12 दिन से धरना दे रहे पहलवानों के साथ पुलिस की झड़प की खबर है. धरना दे रही महिला पहलवानों ने बुधवार देर रात पुलिस पर मारपीट और बदसलूकी का आरोप लगाया है. इस दौरान विनेश फोगाट के भाई के सिर पर चोट आई है. पहलवान साक्षी मलिक ने आरोप लगाया है कि नशे में धुत एक पुलिसकर्मी ने उनसे बदतमीजी की. वहीं, विनेश फोगाट ने रोते हुए मीडिया को बताया कि शराब पीकर पुलिसकर्मी ने उन्हें गाली दी और उनके भाई का सिर फोड़ दिया.
मीडिया से बात करते हुए विनेश फोगाट ने रोते हुए कहा, "पुलिसवाले ने गाली-गलौच की. हमने फोल्डिंग मंगाई थी. इसपर पुलिसवाले ने आपत्ति जाहिर की. एक पुलिस वाले ने शराब पी रखी थी. उसने हमारे साथ मारपीट की. क्या हम ये दिन देखने के लिए देश के लिए मेडल लाए थे? पुलिस ने हमारी दुर्दशा की है. हमारा एक पहलवान घायल है. उसे अस्पताल नहीं ले जाने दे रहे हैं."
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
इस बीच जंतर-मंतर पर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता पहुंचे हैं. लेकिन पुलिस ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया है. किसानों की पुलिस के साथ नोकझोंक हुई. पुलिस ने जंतर-मंतर को पूरी तरह से सील कर दिया है.
बजरंग पूनिया बोले-बेड को लेकर हुई कहासुनी
धरना दे रहे बजरंग पूनिया ने कहा कि दिल्ली में लगातार हो रही बारिश के कारण वे बेड लेकर आए थे. पुलिस ने इस पर आपत्ति जताई और इसे लेकर कहासुनी शुरू हो गई थी. रिपोर्ट के मुताबिक, आम आदमी पार्टी नेता सोमनाथ भारती ने पहलवानों के लिए चारपाई की व्यवस्था की थी. इसके लिए दिल्ली पुलिस ने सोमनाथ भारती को हिरासत में ले लिया है.
"हमारी बहन-बेटियों की सुरक्षा जरूरी"
वहीं, गीता-बबीता की बहन और बजरंग पुनिया की पत्नी संगीता ने लोगों से दिल्ली पहुंचने की अपील की है. उन्होंने लिखा- "आस-पास के दिल्ली के लोग हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोग जल्द पहुंचे !! हमारी बहन बेटियों की सुरक्षा जरूरी है."
साक्षी मलिक के पेज से हुआ लाइव
साक्षी मलिक के पेज से लाइव आकर उनके पति सत्यव्रत मलिक ने बताया कि बुधवार को बारिश की वजह धरना स्थल पर जमीन पर सोया नहीं जा सकता था. इसके कारण चारपाई और फोल्डिंग की व्यवस्था की गई थी. देर रात करीब साढ़े 10:45 बजे विनेश फोगाट अपनी बहन संगीता के साथ धरना स्थल से कुछ दूरी से चारपाई लेने जा रही थीं. तभी वहां नशे में धुत एक पुलिसकर्मी ने उनसे पूछा कि कहां जा रही हो. उन्होंने चारपाई लाने की बात कही, तो पुलिस ने विनेश से गाली-गलौज की. फिर मारपीट भी की गई.
पुलिस का आधिकारिक बयान
वहीं, दिल्ली पुलिस ने पहलवानों के साथ मारपीट से इनकार किया है. पुलिस ने आधिकारिक बयान में कहा, "जंतर-मंतर पर धरने के दौरान आप नेता सोमनाथ भारती बिना परमिशन चारपाई लेकर धरना स्थल पर आ गये. बीच-बचाव करने पर समर्थक ट्रक से बेड निकालने की कोशिश में आक्रामक हो गए. इसके बाद, एक मामूली विवाद हुआ. सोमनाथ भारती समेत 2 अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया है.
ये भी पढ़ें:-
दिल्ली: जंतर-मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों और पुलिस के बीच झड़प
EXCLUSIVE : "मैं इस्तीफा देने को तैयार हूं लेकिन..."NDTV से बोले बृजभूषण शरण सिंह
"पीटी उषा हमारे साथ खड़ी हैं और न्याय दिलाएंगी": जंतर-मंतर पर मुलाकात के बाद बोले पहलवान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं