Madhya Pradesh Latest News : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री (Chief Minister of Madhya Pradesh) डॉ मोहन यादव (Dr Mohan Yadav) इन दिनों जैसे ही दिल्ली प्रवास पर जाते हैं, वैसे ही मध्य प्रदेश के मंत्रियों के विभागों को लेकर चर्चा गरमा जाती है. मध्य प्रदेश में कैबनेट विस्तार (MP Cabinet Expansion) के बाद ही विभागों के बंटवारे की खबर चर्चा में बनी हुई है. शुक्रवार को जब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने केंद्रीय मंत्रियों के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (National President BJP JP Nadda) से भी मुलाकात की है. इस दौरे को लेकर जहां एक ओर कहा जा रहा है कि सीएम ने दिल्ली में हाई कमान से मध्य प्रदेश नए मंत्रियों के विभागों को लेकर लंबी चर्चा की है और मंत्रियों के विभागों के आवंटन को लेकर सहमति बन गई है. वहीं दूसरी ओर सीएम की तरफ से कहा गया है कि वे साइबर तहसील व्यवस्था (Cyber Tehsil System) के लोकार्पण के लिए केंद्रीय मंत्री अमित शाह को आमंत्रित किया है.
पहले देखिए सीएम ने दिल्ली में किस-किस से मुलाकात की
माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah जी से आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली स्थित उनके निवास पर सौजन्य भेंट कर आगामी 1 जनवरी 2024 को मध्यप्रदेश में साइबर तहसील व्यवस्था लोकार्पित करने हेतु आमंत्रित किया।@DrMohanYadav51 pic.twitter.com/auBvXeq0WB
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) December 29, 2023
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सीएम डॉ मोहन यादव ने पहले केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह (Union Home and Cooperatives Minister Amit Shah) के नई दिल्ली स्थित उनके निवास पर भेंट की. इसके लेकर सीएम ने जानकारी दी है कि उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को आगामी 1 जनवरी 2024 को मध्यप्रदेश में साइबर तहसील व्यवस्था लोकार्पित करने के लिए आमंत्रित किया है.
हरदीप पुरी ने मोदी की गारंटी का किया जिक्र
गृहमंत्री अमित शाह के बाद डॉ मोहन यादव ने केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य तथा पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप पुरी से उनके निवास पर सौजन्य भेंट कर विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा की. मुख्यमंत्री डॉ. यादव की केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी से कार्यभार ग्रहण करने के बाद यह पहली मुलाकात थी. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (PM Aawas) जैसी आवासन और शहरी कार्य योजनाओं में प्रदेश उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है. उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के नेतृत्व में प्रदेश के स्थानीय निकाय और अधिक प्रगति करेंगे. केंद्रीय मंत्री श्री पुरी ने अपने मंत्रालय से संबंधित सभी प्रकरणों में राज्य सरकार को हरसंभव सहायता देने के आश्वासन दिया.
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी से सौजन्य भेंट कर उन्हें पदभार सँभालने पर बधाई दी और प्रदेश में माननीय श्री @narendramodi जी की शहरी विकास तथा जनकल्याण की दूरदर्शी योजनाओं और ऊर्जा एवं हरित ऊर्जा क्षेत्र की परियोजनाओं से संबंधित विषयों पर चर्चा की ताकि मध्य प्रदेश… pic.twitter.com/S5rOAgNTfc
— Hardeep Singh Puri (@HardeepSPuri) December 29, 2023
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री @JPNadda जी से आज नई दिल्ली में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।@DrMohanYadav51 pic.twitter.com/592RShK3nK
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) December 29, 2023
नड्डा से लिया मार्गदशर्न
केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करने के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव नई दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया.
साइबर तहसील सिस्टम क्या है?
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की प्रदेश की जनता को दी गयी संकल्प-पत्र 23 की गारंटियों की पूर्ति के लिए राज्य सरकार दृढ़ संकल्पित है. इसी क्रम में राज्य सरकार ने 1 जनवरी, 2024 से पूरे प्रदेश में साइबर तहसील की अवधारणा लागू करने का निर्णय लिया है.
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह को नववर्ष में प्रदेश को अपनी उपस्थिति से अनुग्रहित करने और पूरे प्रदेश में साइबर तहसील व्यवस्था लोकार्पित करने का अनुरोध किया, जिसे केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने सहर्ष स्वीकार किया है.
यह भी पढ़ें : "समृद्ध विरासत के संरक्षण के लिए दृढ़ संकल्प...": अयोध्या दौरे से पहले पीएम मोदी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं