विज्ञापन
This Article is From Feb 07, 2019

मध्यप्रदेश में NSA के तहत एक और कार्रवाई, अवैध गौ वंश परिवहन मामले में दो गिरफ्तार

आदतन गौ वंश के अवैध परिवहन के मामले में महबूब और रोडमल को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मध्यप्रदेश में NSA के तहत एक और कार्रवाई, अवैध गौ वंश परिवहन मामले में दो गिरफ्तार
मध्यप्रदेश के आगर मालवा में अवैध गौ वंश परिवहन के मामले में रासुका के तहत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.
  • कांग्रेस सरकार बनने के बाद NSA के तहत दूसरी कार्रवाई
  • दोनों आरोपियों को उज्जैन जेल भेज दिया गया
  • खंडवा में गौहत्या मामले में NSA के तहत 3 पकड़े गए थे
भोपाल:

आगर मालवा में गौ वंश के अवैध परिवहन के दो आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) की कार्रवाई की गई है. दोनों आरोपियों को उज्जैन जेल भेजा गया है.

आदतन गौ वंश के अवैध परिवहन को आधार बनाकर महबूब पिता सत्तार खां निवासी गांव लाम्बी खेड़ा, जिला उज्जैन और रोडमल पिता बद्रीलाल मालवीय निवासी आगर मालवा पर रासुका की कार्रवाई की गई .

मध्यप्रदेश : खंडवा में गौहत्या के मामले में तीन पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई

हाल ही में मध्यप्रदेश के खंडवा शहर में गौहत्या के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) लगाया गया. राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद इस तरह की यह पहली कार्रवाई थी. आगर मालवा में इस तरह की दूसरी कार्रवाई की गई.

VIDEO : खंडवा में गौहत्या मामले में तीन गिरफ्तार

खंडवा पुलिस के मुताबिक खरखाली गांव के पास उसे गौ तस्करों के होने की खबर मिली थी. मुखबिर की सूचना पर पुलिस जैसे ही खरखाली पहुंची तो सभी आरोपी वहां से भाग खड़े हुए. भागते हुए गौ हत्या के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. तीसरे आरोपी को सोमवार की सुबह गिरफ्तार किया गया. इस मामले में खंडवा के परदेशीपुरा से गिरफ्तार दो आरोपी नदीम उर्फ राजू और शकील दोनों ही सगे भाई हैं. वहीं तीसरा आरोपी खरखाली गांव का ही रहने वाला है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cow Slaughter
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com