मध्य प्रदेश के सीनियर अफसर ने किसानों के प्रति दिखाई बेरुखी
- किसानों के प्रति मध्य प्रदेश के अफसर की संवेदनहीनता
- परेशानी सुनने के बदले सरकारी योजनाओं की तारीफ करने लगे
- किसानों से कहा, नरेगा में मजदूर हो जाओ या फिर सरंपच बन जाओ
भोपाल:
किसानों के लेकर अधिकारियों की संवेदनहीनता का एक और उदाहरण मध्य प्रदेश में खुजनेर मंडी में देखने को मिली. जहां नाराज किसानों को एडिशनल चीफ सेक्रेटरी राधेश्याम जुलानिया ने खेती छोड़कर मजदूरी करने या फिर सरपंच का चुनाव लड़ने की नसीहत दे डाली. दरअसल जुलानिया भावांतर योजना की समीक्षा करने पहुंचे थे. वहां जब उनसे किसानों ने अपनी परेशानी जाहिर की तो जुलानिया सरकार और सरकारी योजना की तारीफ करने में जुट गए.
यह भी पढ़ें : मध्य प्रदेश में कर्ज के बोझ तले दबे दो किसानों ने की खुदकुशी
उन्होंने कहा कि भावांतर योजना में सरकार किसानों को इतना दे रही है और अगर ये भी कम पड़ रहा है तो नरेगा में मजदूर बन जाओ या पंचायत का चुनाव लड़कर सरपंच बन जाओ, क्योंकि सरपंची में आजकल ज्यादा कमाई हो रही है.
VIDEO : अफसर ने कहा, ...छोड़ दो किसानी!

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Madhya Pradesh