विज्ञापन
This Article is From Jun 20, 2020

मध्य प्रदेश : राज्यसभा चुनाव में हिस्से लेने वाले BJP विधायक को निकला कोरोना, संपर्क में आए MLA भी पहुंचे अस्पताल

BJP विधायक देवी लाल धाकड़, यशपाल सिंह सिसोदिया और दिलीप सिंह मकवाना COVID-19 की जांच कराने के लिए जेपी अस्पताल पहुंचे.

मध्य प्रदेश : राज्यसभा चुनाव में हिस्से लेने वाले BJP विधायक को निकला कोरोना, संपर्क में आए MLA भी पहुंचे अस्पताल
बीजेपी विधायक के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद संपर्क में आए विधायक जांच के लिए अस्पताल पहुंचे
  • भाजपा विधायक पाए गए कोरोना संक्रमित
  • राज्यसभा चुनाव में वोटिंग में लिया था हिस्सा
  • संपर्क में आए अन्य विधायक भी करा रहे हैं जांच
नई दिल्ली:

कोरोनावायरस (Coronavirus) का कहर देश में तेजी से फैलता जा रहा है. मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एक विधायक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. यह विधायक राज्यसभा चुनाव के दौरान शुक्रवार को वोट डालने के लिए विधानसभा भी पहुंचे थे. जिसके बाद साथी विधायकों में भी खलबली मच गई है. बीजेपी विधायक के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद उनके संपर्क में आए भाजपा के सभी विधायक भोपाल के जेपी अस्पताल पहुंच रहे हैं. 

BJP विधायक देवी लाल धाकड़, यशपाल सिंह सिसोदिया और दिलीप सिंह मकवाना COVID-19 की जांच कराने के लिए जेपी अस्पताल पहुंचे. विधायक यथपाल सिंह सिसोदिया ने कहा कि वह पिछले दो दिन से कोरोना से ग्रसित बीजेपी विधायक के साथ थे. मतदान वाले दिन भी वे साथ ही थे. गुरुवार को कई बीजेपी विधायकों ने एक साथ डिनर भी किया. 

देश के आठ राज्यों की 19 राज्यसभा सीटों पर हुए चुनावों में बीजेपी को 8 सीटों पर तो कांग्रेस को 4 सीटों पर जीत मिली है. बीजेपी को मध्य प्रदेश में 2 दो सीटें मिली हैं जबकि कांग्रेस के दिग्विजय सिंह राज्यसभा पहुंचने में कामयाब रहे. 

वोटिंग के दौरान, कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी पीपीई सूट पहनकर भोपाल स्थित विधानसभा में मतदान के लिए पहुंचे. MLA कुणाल चौधरी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और इस समय उनका इलाज चल रहा है. करीब 205 विधायकों के वोट देने के बाद आखिर में कुणाल चौधरी का नंबर आया. वह सदन में पीपीई सूट पहनकर आए थे. उनके हाथ में सिर्फ मोबाइल था. 

वीडियो: कोरोना से संक्रमित कांग्रेस विधायक ने PPE किट पहनकर लिया मतदान में हिस्सा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Coronaviurs, Madhya Pradesh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com