विज्ञापन

सरकारी दफ्तरों में किराए पर लगाने के लिए ठगी 35 गाड़ियां , करोड़ों के वाहन हड़पकर फरार हुआ आरोपी

MP News: सरकारी दफ्तरों में किराए पर लगाने के बहाने 35 वाहन ठगने का मामला सामने आया है. इस मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है. 

सरकारी दफ्तरों में किराए पर लगाने के लिए ठगी 35 गाड़ियां , करोड़ों के वाहन हड़पकर फरार हुआ आरोपी

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सरकारी विभाग और कंपनियों में गाड़ियां लगाने के नाम पर कार से लेकर ट्रक-ट्रैक्टर तक लगभग चार करोड़ के वाहनों की ठगी का एक और मामला सामने आया है. जहां सिटी सेंटर के पटेल नगर का रहने वाला ठग हिमाचल शर्मा ने कई लोगों से 35 गाड़ियां का झांसा देकर ले ली और फरार हो गया. कुछ लोगों की गाड़ियां गिरवी रखकर कर्ज ले लिया तो कुछ गाड़ियों का सौदा भी कर डाला.

पीड़ितों ने पुलिस से की शिकायत

पीड़ितों ने पुलिस को बताया कि हिमाचल शर्मा ने उनसे कहा था कि उसकी सरकारी विभागों व कुछ बड़ी कंपनियों में पहचान है. वह यहां गाड़ियां किराये पर लगाने का काम करता है. लोगों को झांसे में लेने के बाद उनकी कार, ट्रक, ट्रैक्टर तक किराए पर ले लिया और 25 हजार रुपये प्रतिमाह से लेकर एक लाख रुपये पहली किस्त देने का वादा किया. उन्होंने अपनी गाड़ियां उसे सौंप दी लेकिन  फिर न तो उसे  रुपए मिले न ही गाड़ियां वापस मिलीं. जो जमा-पूंजी थी वह भी गंवा बैठे.

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

 इस मामले में फरियादियों ने बीती  देर रात करीब 11.30 बजे क्राइम ब्रांच  में शिकायत की थी. जिसकी शिकायत के बाद अब  पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. इससे पहले इसी तरह का एक मामला सामने आया था. जिसमें अभय भदौरिया को पुलिस ने इसी तरह का फर्जीवाड़े करते पकड़ा था. उसके पास से 21 गाड़ियां पुलिस ने बरामद कर की थी. फिलहाल पुलिस ने इस मामले में आरोपी हिमाचल शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें इंदौर के कोचिंग इंस्टीट्यूट में छात्रा से छेड़छाड़, मैनेजर को पीटते हुए पुलिस के पास ले गए परिजन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Madhya Pradesh News, MP News, Gwalior
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com