मध्यप्रदेश के कटनी रेलवे जंक्शन पर जीआरपी ने जांच के दौरान सात करोड़ रुपये के सोने के आभूषणों के साथ तीन लोगों को पकड़ा है. तीनों लोग सूरत से कटनी सोमवार की रात में ताप्ती गंगा एक्सप्रेस से आए थे. गेट पर जांच के दौरान जीआरपी ने पूछताछ के दौरान उनके पास से सोने के आभूषण बरामद किए. जीआरपी पुलिस ने इसकी जानकारी जीएसटी और इनकम टैक्स विभाग को दी. इस पर जीआरपी थाना में जीएसटी और इनकम टैक्स विभाग के अधिकारियों ने पहुंचकर हिरासत में लिए गए तीनों व्यक्तियों से पूछताछ की. उनके पास रखे बिलों की जांच की जा रही है.
जीआरपी थाना प्रभारी आरके पटेल ने बताया कि देर रात्रि में कटनी जीआरपी पुलिस ने मुख्य रेलवे स्टेशन के गेट पर चैकिंग के दौरान सूरत से कटनी आए तीन युवकों को पकड़ा और उनसे पूछताछ की गई.
-
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रही वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
NDTV World Summit 2026 | शशि थरूर ने AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड से ये क्या पूछ लिया...? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
तीनों युवक ने बताया कि वे ताप्ती गंगा एक्सप्रेस से कटनी आए थे. जांच पड़ताल करने पर युवकों के पास रखे भारी बैग की तलाशी ली गई तो बैग में करीब 14 किलो सोने के जेवर मिले, जिनकी कीमत लगभग सात करोड़ रुपये है.
पूछताछ के दौरान युवकों द्वारा कोई संतोषजनक जवाब नहीं देने पर उन्हें पूछताछ के लिए थाना लाया गया. इनकम टैक्स और जीएसटी की टीम भी उनके पास मिले बिलों और कागजात की जांच कर रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं