विज्ञापन
This Article is From Oct 14, 2022

ग्वालियर में पूर्व बीजेपी नेता का बंदूक लहराने वाले समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन

प्रीतम लोधी के शक्ति प्रदर्शन का जो वीडियो सामने आया है, उसमें उन्हें हथियार लहराते हुए लोगों के सामने कहते हुए देखा जा सकता है कि हमें अत्याचार नही करना है, न देखना है और न ही अत्याचार सहना हैं.

ग्वालियर में पूर्व बीजेपी नेता का बंदूक लहराने वाले समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन
प्रीतम लोधी का वीडियो भी आया सामने
ग्वालियर:

ग्वालियर में भारतीय जनता पार्टी से निष्कासित प्रीतम लोधी ने अपना शक्ति प्रदर्शन किया है. प्रीतम लोधी के शक्ति प्रदर्शन का जो वीडियो सामने आया है, उसमें उन्हें हथियार लहराते हुए लोगों के सामने कहते हुए देखा जा सकता है कि हमें अत्याचार नही करना है, न देखना है और न ही अत्याचार सहना हैं. साथ ही अत्याचार का मुकाबला करना है.इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

प्रीतम लोधी ने ग्वालियर में दशाहरा मिलन समारोह में शिरकत की. ये समारोह पुरानी छावनी के तलवार वाले हनुमान मंदिर के पास मैदान में हुआ. जहां सैकड़ों युवा बंदूक सहित हुए शामिल. प्रीतम लोधीकथावाचक और बागीश्वर धाम के विरुद्ध टिप्पणियों के कारण चर्चित हुए थे. विवाद होने पर बीजेपी ने प्रीतम लोधी को पार्टी से निकाल दिया था, तब से पिछड़ा वर्ग की बड़ी रैलियां कर चर्चाओं में है.

VIDEO: वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर आज आ सकता है बड़ा फैसला

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Former BJP Leader Pritam Lodhi, Pritam Lodhi With Gun Waving Supporters, Gwalior
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com