Madhya Pradesh Hindi News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में एक युवक की लाश मिली, लेकिन उसको लेकर हुए खुलासे ने चौंका दिया है. पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि युवक की पीट-पीटकर उसके ही दोस्त ने हत्या कर दी थी. फिर शव नाले में फेंककर फरार हो गया. जांच में यह भी सामने आया है कि वारदात को अंजाम देने से पहले उसने दोस्त के साथ यौन संबंध भी बनाए थे. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में जांच की जा रही है.
दरअसल, 13 मार्च को जनकगंज थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि लक्ष्मीगंज सब्जी मंडी के पास स्वर्णरेखा नाले में एक युवक का शव पड़ा हुआ है. पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर देखा तो शव नग्न अवस्था में मिला था. फिर एफएसएल टीम और फॉरेंसिक एक्सपर्ट को भी बुलाया गया. इसके बाद मृतक की पहचान की गई.
शव पर चोट के निशान, सीसीटीवी कैमरों में दिखे थे दोनों
शव पर काफी चोट के निशान मिले. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम कराने के लिए भेज दिया. आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले तो 11 मार्च की शाम युवक अपने दोस्त लल्ला उर्फ करण पाल के साथ घटनास्थल के पास जाता दिखाई दिया, लेकिन थोड़ी देर बाद करण अकेले लौटता दिखा.
नशा करने के बाद बनाए संबंध
पुलिस ने जब लल्ला को पकड़ कर पूछताछ की तो उसने बताया कि वह युवक के साथ पल्लेदारी का काम करता था. उस दिन भर काम करने के बाद वह अपने दोस्त के साथ लक्ष्मीगंज सब्जी मंडी की छत पर पहुंचा था, जहां दोनों ने पहले जमकर नशा किया और फिर दोनों के बीच यौन संबंध भी बने.
दोनों में मारपीट भी हुई
नशे की हालत में दोनों में विवाद हुआ तो उनके बीच जमकर मारपीट हो गई. मारपीट के बाद लल्ला ने युवक को लक्ष्मीगंज मंडी के पीछे बह रहे नाले में छत से फेंक दिया. CSP मनीष यादव ने बताया कि फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ की जा रही है.
ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की आज की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं