Gwalior Retired Subedar House Theft CCTV: ग्वालियर में सेना से सेवानिवृत्त सूबेदार (Retired Army Officer) के सूने घर को चोरों ने निशाना (Theft in Vacant House) बनाते हुए 60 लाख रुपये से अधिक के गहने और नकदी (Jewelry and Cash Stolen) पर हाथ साफ कर दिया. चोरों ने महज 45 मिनट में इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया. पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे (Thief Caught on CCTV) में कैद हो गई है. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच (Police Investigation) शुरू कर दी है.

Gwalior Crime News: रिटायर्ड सूबेदार के घर चोरी
परिवार के बाहर जाते ही सूने मकान को बनाया निशाना
यह घटना ग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र स्थित शताब्दीपुरम कॉलोनी की है. यहां रहने वाले ओंकार सिंह तोमर सेना से रिटायर्ड सूबेदार हैं और मूल रूप से मुरैना जिले के बरबाई गांव के निवासी हैं. गांव में भतीजे की शादी होने के कारण वे परिवार सहित गांव गए हुए थे. घर की देखभाल की जिम्मेदारी किराएदार सोनी पत्नी कुंदन सिंह राजावत को सौंपी गई थी, लेकिन किराएदार भी किसी जरूरी कार्यक्रम के चलते अपने गांव भिंड चली गई थी.
बेटे ने देखा टूटा ताला, खुली मिलीं अलमारियां
एक दिन पहले जब रिटायर्ड सूबेदार का बेटा गांव से कुछ सामान लेने घर पहुंचा, तो उसने देखा कि मकान के ताले टूटे हुए हैं. अंदर जाकर देखने पर दोनों अलमारियां खुली पड़ी मिलीं. घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की.
321 ग्राम सोना, एक किलो चांदी और नकदी ले गए चोर
चोर घर से 321 ग्राम सोने के गहने, एक किलो चांदी, साढ़े तीन लाख रुपये नकद, साथ ही किराएदार के गहने और नकदी भी चोरी कर ले गए. कुल चोरी की कीमत 50 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है.
रात 2 बजे घुसा चोर, 2:45 पर हुआ फरार
घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में पुलिस को एक चोर नजर आया है. फुटेज के अनुसार चोर रात करीब 2 बजे घर में दाखिल हुआ और वारदात को अंजाम देने के बाद 2:45 बजे फरार हो गया. महज 45 मिनट में इतनी बड़ी चोरी को अंजाम दिया गया.
CCTV फुटेज के आधार पर तलाश तेज
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर चोर की पहचान और तलाश शुरू कर दी है. महाराजपुरा थाना पुलिस का कहना है कि आसपास के इलाकों के कैमरों की भी जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा.
यह भी पढ़ें : उज्जैन में करंट से मजदूर की मौत; परिजनों ने चक्काजाम कर उठाई ये मांग
यह भी पढ़ें : Yadvendra Singh Passes Away: पूर्व विधायक यादवेंद्र सिंह का निधन, राजनीतिक जगत में शोक की लहर
यह भी पढ़ें : रायपुर में डीएड अभ्यर्थियों का प्रदर्शन तेज; दंडवत प्रणाम कर विधानसभा घेराव की कोशिश
यह भी पढ़ें : भोपाल गोमांस तस्करी केस; असलम कुरैशी की जमानत याचिका खारिज, कोर्ट ने ये कहा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं