अम्बिकापुर जिला सत्र न्यायालय ने 3 लोगों की हत्या करने के मामले में एक आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. जिला न्यायलय की प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश नीलिमा सिंह बघेल ने आरोपी को धारा 302, 201 के तहत आजीवन कारावास की सजा सुनाई. दरअसल, ये मामला सरगुजा जिले के उदयपुर थाना के लैंगा क्षेत्र का है जहां आरोपी व्यक्ति एक विधवा महिला से एकतरफा प्यार करता था. प्रेम में नाकामी मिलने के चलते आरोपी ने एक साल पहले महिला, उसके बेटे और ससुर को मौत के घाट उतार दिया था.
ये है पूरा मामला
8 सितंबर 2021 को लैंगा क्षेत्र में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से हड़कंप मच गया था. आरोपी अरविंद सिरदार ऊर्फ बिटना एक विधवा महिला से प्रेम करता था, लेकिन जब उसने अपने प्रेम का इज़हार महिला से किया तो महिला ने उसे इनकार कर दिया, जिसके बाद अरविंद प्रेम में मिली इस नाकामी को सह न सका और उसने महिला समेत उसके बेटे और ससुर की हत्या कर दी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जिसके बाद सरगुजा के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम कांबले ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जांच टीम गठित कर आरोपी अरविंद को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में आरोपी ने एकतरफा प्यार की बात बताई और घटना को अंजाम देने की बात कबूल की. जिसके बाद अब जिला न्यायलय की प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश नीलिमा सिंह बघेल ने आरोपी को धारा 302, 201 में आजीवन कारावास की सजा सुनाई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं