विज्ञापन
This Article is From May 31, 2023

सलकनपुर के विजयासन माता मंदिर में बनेगा देवीलोक, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने किया शिला पूजन

सलकनपुर में 211 करोड़ रुपये की लागत से होगा भव्य देवीलोक का निर्माण, श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए 45 करोड़ की लागत से निर्माण होंगे

सलकनपुर के विजयासन माता मंदिर में बनेगा देवीलोक, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने किया शिला पूजन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी पत्नी साधना सिंह ने सलकनपुर में पूजन किया.
नई दिल्ली:

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सलकनपुर में 211 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले विजयासन माता के भव्य देवीलोक का शिला-पूजन किया. उन्होंने कहा कि विकास के कार्यों के साथ जन-जन को जोड़ने वाली धर्म और संस्कृति को बढ़ावा देना भी सरकार का उत्तरदायित्व है. 

मुख्यमंत्री चौहान ने अपार जन-समूह के साथ मां की स्तुति भी की. उन्होंने कहा कि यह माता का आशीर्वाद ही है कि बहन-बेटियों को गलत नजर से देखने और उनके साथ गलत करने वालों को सरकार ने फांसी देने का कानून बनाया है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार माता का भव्य देवीलोक उनके ही आशीर्वाद से बनवा रही है. मां का ही आशीर्वाद है जो उनकी सरकार ने बहनों के सम्मान और छोटी-छोटी जरूरतों के लिए मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना बनाई. उन्होंने नारियों के सम्मान को सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कहा कि नारी सशक्तिकरण और सम्मान के लिए लाड़ली लक्ष्मी और मुख्यमंत्री कन्या विवाह सहित अनेक योजनाएं संचालित की हैं. 

चौहान ने कहा कि मैया के मंदिर परिसर में 166 करोड़ रुपये से मंदिर संरचनाओं के साथ ही 64 योगिनी, नवदुर्गा के नौ स्वरूपों की प्रतिकृति के साथ ही देवी महात्म, दुर्गा सप्तशती और विभिन्न शक्तिपीठ की आकृतियां निर्माण और श्लोक उकेरे जाएंगे. मुख्यमंत्री ने देश के सभी शक्तिपीठों से आए जल और पवित्र मिट्टी का भी शिलाओं के साथ पूजन किया. यह सभी सामग्री देवीलोक के निर्माण में लगाई जाएगी. उन्होंने बताया कि मंदिर के नीचे श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए 45 करोड़ की लागत से निर्माण कार्य किए जाएंगे. 

18dffi3o

विदिशा के सांसद रमाकांत भार्गव ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया. सलकनपुर में देश भर के मठ, मंदिर, शक्तिपीठ, अखाड़ों के साधु, संत, महंत और पुजारियों की उपस्थिति में भव्य देवीलोक निर्माण के भूमि-पूजन में लगभग एक लाख श्रद्धालु साक्षी बने. प्रभारी मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी, कृषि मंत्री कमल पटेल सहित विधायक, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह, पुत्र कार्तिकेय सिंह चौहान भी कार्यक्रम में मौजूद रहे. 

इसके पहले मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सलकनपुर में देवीलोक प्रदर्शनी और निर्माणाधीन महादेवी लोक के मॉडल का अवलोकन किया. उन्होंने मंच स्थल पर बनाई गई माता विजयासन मंदिर की प्रतिकृति के दर्शन किए. इस दौरान गाजे-बाजे के साथ निकाली गई माता की रथ यात्रा में भी मुख्यमंत्री शामिल हुए.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shivraj Singh Chouhan, Devilok, Vijayasan Mata Temple
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com