मध्य प्रदेश कांग्रेस की मीडिया विभाग की उपाध्यक्ष संगीता शर्मा ने शनिवार को आरोप लगाया कि उन्हें शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भोपाल दौरे से पहले भाजपा सरकार की ‘‘तानाशाही'' के चलते पुलिस ने बिना किसी अपराध के मिसरोद थाने में रखा. शर्मा ने कहा कि उन्हें सुबह 8 बजे से शाम करीब 5 बजे तक मिसरोद थाने में बैठाया गया.
हालांकि, मिसरोद थाना प्रभारी रासबिहारी शर्मा ने कहा कि पुलिस को सूचना मिली थी कि वह प्रधानमंत्री मोदी के भोपाल दौरे के दौरान विरोध प्रदर्शन करने वाली हैं. उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर उन्हें थाने में पूछताछ के लिए लाया गया था और प्रधानमंत्री का दौरा समाप्त होने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, संगीता ने कहा कि पुलिस ने शनिवार सुबह उन्हें जबरन गाड़ी में बैठाया और मिसरोद थाने ले गये तथा कोई कारण नहीं बताया. कांग्रेस नेता ने दावा किया कि थाने में उन्हें किसी से बात नहीं करने दी गई और उनका मोबाइल फोन भी छीन लिया गया. संगीता ने आरोप लगाया कि विपक्ष के साथ इस तरह का व्यवहार किया जाना भाजपा सरकार का शर्मनाक कृत्य है.
ये भी पढ़ें:-
बिहारशरीफ में फिर बिगड़े हालात, दो गुटों के बीच फायरिंग और झड़प की खबर, कई घायल
पाकिस्तान में महंगाई चरम पर, बीते 10 दिनों में खाना लूटने के लिए हुई भगदड़ में 20 की मौत
"पहले की सरकारें तुष्टिकरण ही करती थीं लेकिन हम...", पीएम मोदी ने MP को दी वंदे भारत ट्रेन की सौगात
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं