पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश को वंदे भारत ट्रेन की सौगात दी है. पीएम मोदी ने भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस मौके पर रेल मंत्री और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री भी मौजूद थे. पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत में इंदौर में हुए हादसे में मारे गए लोगों के प्रति अपना दुख प्रकट किया. उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त की. पीएम मोदी ने आगे कहा कि आज एमपी को पहली वंदे भारत ट्रेन मिली है. इस ट्रेन के मिलने से भोपाल से दिल्ली के बीच सफर औऱ तेज हो जाएगा.मैं आपको बता दूं कि जिस स्टेशन पर ये कार्यक्रम हो रहा है इसका लोकापर्ण भी मैनें ही किया था. पीएम मोदी ने इस मौके पर कांग्रेस पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पहले की सरकारें तुष्टिकरण में ही इतना व्यवस्त रही कि देशवासियों के संतुष्टिकरण पर उनका ध्यान ही नहीं गया है. वो लोग वोट बैंक के तुष्टिकरण में जुटे हुए थे और हम देश वासियों के संतुष्टिकरण के प्रति समर्पित हैं.
Glad to flag off Bhopal-New Delhi Vande Bharat Express. Our endeavour is to transform the railways sector and provide greater comfort for the citizens. https://t.co/4xY1Adta4G
— Narendra Modi (@narendramodi) April 1, 2023
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV WORLD SUMMIT : जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
पीएम मोदी ने कहा कि रेलवे के इतिहास में बहुत कम ऐसा हुआ होगा कि एक ही स्टेशन पर इतने कम अंतराल पर किसी पीएम का दोबारा आना हुआ हो. लेकिन आधुनिक भारत में नई व्यवस्थाएं बन रही हैं. नई परंपराएं बन रही हैं. मैंने कुछ पल उन बच्चों के साथ भी बिताया जो यात्री के तौर पर इसी ट्रेन से जा रहे थे . उनके अंदर इस ट्रेन को लेकर जो उत्सुकता थी वो देखने लायक था. एक तरह से ये ट्रेन विकसित होते भारत की उमंग और तरंग है.
पीएम मोदी ने कहा कि, भारतीय रेल सामान्य भारतीय परिवार की सवारी है. क्या सामान्य भारतीय परिवार की इस सवारी को समय के साथ आधुनिक नहीं किया जाना था. आजादी के बाद सरकारें चाहतीं तो रेलवे को तेजी से आधुनिक बना सकती थीं. लेकिन अपने फायदे के लिए रेलवे को ही बलि चढ़ा दिया. उन्होंने कहा कि, मुझे 2014 में सेवा का अवसर दिया तो मैंने तय किया कि ऐसा नहीं होगा, रेलवे का कायाकल्प होकर रहेगा. शुरू से संकल्प रहा है कि भारतीय रेलवे दुनिया में सर्वश्रेष्ठ कैसे बने. रेलवे मानव रहित रेलवे फाटकों से मुक्त हो चुका है. पहले जानमाल की हानि की खबरें आए दिन आती थीं. अब सफर के दौरान भी यदि किसी को शिकायत होती है तो तुरंत कार्रवाई की जाती है. महिलाओं बेटियों को इससे फायदा हुआ है. उन्होंने कहा कि, पहले रलवे में सफाई नहीं होती थी. लोगों ने तो शिकायत करना ही बंद कर दिया था. अब ऐसा नहीं है.
पीएम मोदी ने इस दौरान अपने विरोधियों पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि देश में विकास के लिए हो रहे प्रयासों के बीच आपको एक बात बताना चाहता हूं. 2014 के बाद से देश में कुछ लोग ठानकर बैठे हैं कि मोदी की छवि धूमिल करेंगे. इसके लिए संकल्प भी किया है. इन लोगों ने भांति-भांति के लोगों को सुपारी दे रखी है. खुद भी मोर्चा संभाले हुए हैं. इनका साथ देने के लिए कुछ लोग देश के अंदर हैं, तो कुछ बाहर भी बैठकर अपना काम कर रहे हैं. यह लगातार कोशिश करते रहे हैं कि किसी तरह मोदी की इमेज को धूमिल कर दें. आज हर भारतीय मोदी का सुरक्षा कवच है, इसीलिए ये लोग बौखला गए हैं. नए-नए पैंतरे अपना रहे हैं. 2014 में इन्होंने मोदी की इमेज धूमिल करने का संकल्प लिया और अब संकल्प लिया कि मोदी तेरी कब्र खुदेगी. पर मेरे साथ तो आप जैसी जनता है. कोई क्या ही बिगाड़ पाएगा.
एक अप्रैल पर ली चुटकी ली
मुझे बताया गया कि यह कार्यक्रम एक अप्रैल को है तो मैं हैरान था. मैंने कहा था कि लोग कहेंगे पीएम मोदी ने अप्रैल फूल बनाया है. लेकिन आज ये ट्रेन हमारे आत्मविश्ववास और कौशल का भी प्रतिक है. भोपाल आने वाली इस ट्रेन से पर्यटन को काफी बढ़ावा मिलेगा. और आपको पता है कि पर्यटन बढ़ता है तो रोजगार के अनेक अवसर पैदा होते हैं. और लोगों की आय भी बढ़ती है. ये वंदे भारत लोगों की आय बढ़ाएगी और क्षेत्र का विकास भी करेगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं