विज्ञापन
This Article is From Jul 19, 2018

छत्तीसगढ़: सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में सात नक्सली मारे गए

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र बस्तर जिले में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में तीन महिलाओं समेत कम से कम सात नक्सली मारे गये हैं.  

छत्तीसगढ़: सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में सात नक्सली मारे गए
फाइल फोटो
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र बस्तर जिले में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में तीन महिलाओं समेत कम से कम सात नक्सली मारे गये हैं.  राज्य के पुलिस उपमहानिरीक्षक (नक्सल विरोधी अभियान) सुदंरराज पी ने बताया कि मुठभेड़ सुबह करीब छह बजे दंतेवाड़ा और बीजापुर जिलों की सीमा से लगने वाले तिमिनार और पुसनार गांवों के पास के जंगलों में शुरू हुई. 

पीएम मोदी को मारने की 'साजिश' पर बोले शरद पवार- खत में कोई दम नहीं, सहानुभूति बटोरने के लिए हो रहा है इस्‍तेमाल

डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की संयुक्त टीम की माओवाद निरोधी अभियान के दौरान यह मुठभेड़ हुई. उन्होंने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने दंतेवाड़ा से सटे दोनों जिलों के जंगलों में यह अभियान शुरू किया.

नक्‍सली हमले पर रमन सिंह बोले, बारूदी सुरंग सुरक्षा बलों के लिए चुनौती

सुंदरराज ने बताया कि तिमिनार और पुसनार गांवों के जंगलों की घेराबंदी के दौरान दोनों पक्षों में गोलीबारी शुरू हो गई. उन्होंने बताया, 'गोलीबारी रुकने के बाद तीन महिलाओं समेत सात नक्सिलयों के शव मौके से बरामद किए गए.' उन्होंने बताया कि दो इंसास राइफल, दो प्वाइंट 303 राइफल, एक बोर की बंदूक के अलावा कुछ मजल लोडिंग बंदूकें भी मौके से जब्त की गईं. सुंदरराज ने बताया कि इलाके में तलाश अभियान अब भी जारी है जिसके बाद ही ज्यादा जानकारी सामने आ पाएगी. 

VIDEO: बस्‍तर में तैनात CRPF की पहली महिला अधिकारी, लड़कियों के लिए बनीं प्रेरणा
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chhattisgarh, Seven Naxals Killed, Encounter, Security Forces
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com